Advertisement

PM Modi ने धनतेरस के मौके पर किया अयोध्या का जिक्र, '500 साल बाद भगवान राम घर आएंगे'

PM Modi On Ayodhya Diwali 2024: धनतेरस के मौके पर देशवासियों को बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अयोध्या में यह दिवाली ऐतिहासिक होने वाली है.

Latest News
PM Modi ने धनतेरस के मौके पर किया अयोध्या का जिक्र, '500 साल बाद भगवान राम घर आएंगे'

अयोध्या में दीपोत्सव को PM Modi ने बताया ऐतिहासिक

Add DNA as a Preferred Source

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली दिवाली है. इसे यादगार बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी इस मौके को ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav 2024) इस बार ऐतिहासिक होने वाला है. 500 साल बाद रामलला अपने घर दिवाली पर लौट रहे हैं. इस बार अयोध्या के 55 घाटों को 28 लाख दीयों से जगमगाने की तैयारी की जा रही है. 

'500 साल बाद आया यह अवसर'
धनतेरस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा, 'इस बार की दीवाली  ऐतिहासिक है. 500 साल बाद ऐसा मौका आया है जब अयोध्या में रामलला अपने घर लौटेंगे. रामलला की जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर में इस साल हजारों दीये जगमगाएंगे. यह अपने-आप में अद्भुत अवसर होगा. इस बार हमारे राम अपने घर लौट आए हैं. यह अवसर 500 साल बाद आया है.' बता दें कि इस बार अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं.


यह भी पढ़ें: UP Bypolls से पहले बोले Akhilesh Yadav, 'कांग्रेस और हम साथ हैं और सभी सीटों पर जीतेंगे'


अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की हो रही तैयारी 
अयोध्या में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही हर साल दिवाली के मौके पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है. इस बार प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली दीवाली है और इसके लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ खुद तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. पूरे शहर को 14 जोन में सुरक्षा के लिहाज से बांटा गया है. 55 घाटों पर 28 लाख दीये जलाए जाने की तैयारी चल रही है. इसके अलावा शहर भर में रोशनी का इंतजाम किया जा रहा है.  


यह भी पढ़ें: धनतेरस पर मुकेश अंबानी की कंपनी लेकर आई गजब ऑफर, मात्र 10 रुपये में खरीद सकते हैं सोना


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement