Advertisement

29 मई को पटना में PM मोदी का रोड शो, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद

PM Modi road show in Patna: प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर डुमरा चौकी, इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए भाजपा कार्यालय तक जाएगा.

Latest News
29 मई को पटना में PM मोदी का रोड शो, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद

PM Modi roadshow

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 मई को पटना में होने वाले रोड शो को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है. सुरक्षा और यातायात की सुचारू व्यवस्था के लिए कई इलाकों में नो एंट्री लागू की जाएगी. ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने कहा कि गुरुवार (29 मई) शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक शहर के कई हिस्सों में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा.

एसपी लोहान खास तौर पर पटना एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सतर्क किया है. उन्होंने कहा कि जो यात्री एयरपोर्ट जाना चाहते हैं, वे 4 बजे से पहले वहां पहुंच जाएं. इसके बाद उन्हें तीन निर्दिष्ट स्थानों पर तैनात पुलिस एस्कॉर्ट वाहनों का सहारा लेना होगा.

पटना एयरपोर्ट वाला रूट डायवर्ट
प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर डुमरा चौकी, इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए भाजपा कार्यालय तक जाएगा. इस पूरे रूट पर सख्त ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू रहेंगे. फुलवारीशरीफ से एयरपोर्ट तक की सड़कें शाम 4 बजे के बाद पूरी तरह बंद रहेंगी. यात्री जगदेव पथ का उपयोग कर सकते हैं. उत्तर की ओर जाने वाले वाहन अशियाना-दीघा रोड का उपयोग करें. डुमरा चौकी पर प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा.

पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार,  टिकट वाले यात्रियों को ही चितकोहरा गोलंबर के रास्ते एयरपोर्ट जाने की अनुमति मिलेगी. अन्य लोग हार्डिंग रोड से जा सकते हैं. इनकम टैक्स गोलंबर पर वाहन चालकों की आवाजाही पूरी तरह रोकी जाएगी. गांधी मैदान या रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग आर ब्लॉक मार्ग से जाएं.

ट्रैफिक पुलिस ने रोड शो में शामिल होने वाले लोगों के लिए विशेष पार्किंग ज़ोन बनाए हैं और स्थानीय एनजीओ और वालंटियर ग्रुप्स के साथ मिलकर भीड़ प्रबंधन की तैयारी की गई है. पटना पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शाम 4 से 8 बजे के बीच आवश्यक न हो तो प्रतिबंधित क्षेत्रों में यात्रा से बचें और आधिकारिक ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें ताकि सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित हो सके.

(With IANS input)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement