Advertisement

PM मोदी ने ट्रंप का न्योता क्यों ठुकराया? ओडिशा दौरे पर अमेरिका से दूरी की वजह बताई

ओडिशा दौरे पर पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का न्योता यह कहते हुए ठुकराया कि उन्हें ओडिशा आना है. उन्होंने कांग्रेस की आलोचना की और बताया कि बीजेपी शासन ने कैसे देश में सुशासन और विकास की बुनियाद रखी है.

Latest News
PM मोदी ने ट्रंप का न्योता क्यों ठुकराया? ओडिशा दौरे पर अमेरिका से दूरी की वजह बताई

 PM Modi Odisha

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा की धरती से एक भावनात्मक संदेश देते हुए बताया कि हाल ही में जब वे कनाडा में G7 समिट के लिए गए थे, तब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें फोन कर वॉशिंगटन आमंत्रित किया. ट्रंप ने कहा कि वे साथ में खाना खाएंगे और बातचीत करेंगे. लेकिन पीएम मोदी ने विनम्रता से यह कहते हुए मना कर दिया कि उन्हें महाप्रभु की धरती ओडिशा आना है. PM ने कहा, “आप लोगों का प्रेम और भक्ति मुझे खींच लाया है.”

कांग्रेस मॉडल बनाम बीजेपी मॉडल

पीएम मोदी ने कांग्रेस शासन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आजादी के बाद दशकों तक देश कांग्रेस के भ्रष्ट और विकासविरोधी मॉडल का शिकार रह. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में परियोजनाएं अटकती, लटकती और भटकती थीं. इसके विपरीत, पिछले कुछ सालों में बीजेपी का विकास मॉडल देश को नई दिशा दे रहा है. बीजेपी की सरकारें न सिर्फ बनी हैं, बल्कि उन्होंने सामाजिक और आर्थिक बदलावों की शुरुआत की है.

पूर्वोत्तर भारत में बदलाव की बयार

पीएम मोदी ने असम और त्रिपुरा का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे पूर्वोत्तर के राज्यों में शांति और प्रगति की लहर दौड़ रही है. उन्होंने कहा कि असम में दशकों से अलगाव और हिंसा का माहौल था, लेकिन अब वह विकास के नए पथ पर अग्रसर है. त्रिपुरा में भी वामपंथी शासन के बाद जब बीजेपी को मौका मिला तो वहां भी शांति, विकास और सुशासन की शुरुआत हुई.

 

ओडिशा में डबल इंजन का असर

पीएम मोदी ने ओडिशा में बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने ओडिशा की जनता को डबल बेनिफिट दिया है. यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधर रहा है, भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है, और किसानों को उनका हक मिल रहा है. मोदी ने कहा कि यह शुरुआत है, अब ओडिशा को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement