भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार वालों से कानपुर के एयरपोर्ट पर मुलाकात की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की. पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम की मां सीमा, पिता संजय और पत्नी एशान्या पीएम मोदी से मिलने पहुंचे. पीएम मोदी ने शुभम द्विवेदी के परिवार को आश्वासन दिया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने शुभम की पत्नी का हालचाल भी पूछा. उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध के खिलाफ हम परिवार के साथ खड़े हैं. शुभम के चचेरे भाई सौरभ द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि इस दौरान हम बहुत भावुक थे और प्रधानमंत्री से मिलते ही परिवार के सभी सदस्य रोने लगे.
आपको बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी थी. इस हमले के बाद भारत ने भी आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. पहलगाम हमले में मारे गए शुभग द्वेवेदी अपनी पत्नी के साथ शादी के बाद घूमने गए थे. इस दौरान आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी. पीएम मोदी ने आज शुभम के परिवार से मुलाकात की.
#WATCH | Kanpur, UP: After meeting PM Modi, Wife of Shubham Dwivedi, who lost his life in #PahalgamTerroristAttack, Aishanya Dwivedi says, "PM Modi said that the entire nation and the government are standing with us. He offered his condolences...PM Modi was very sad...PM Modi… pic.twitter.com/hZWC2h5unW
— ANI (@ANI) May 30, 2025
ये भी पढ़ें-Vaibhav Suryavanshi: बिहार के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी, देखें VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद शुभम के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना प्रकट की. एक हफ्ते पहले कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहलगाम आतंकी हमले में मारे शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने का अनुरोध किया था. सांसद ने प्रधानमंत्री से 30 मई को कानपुर दौरे के दौरान शोकाकुल परिवार से मिलने का आग्रह किया था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.