भारत
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी लगातार बैठकें कर रहे हैं. ताकि पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के खिलाफ भारत की संभावित कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जा सके.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में हुए आतंकी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक सख्त कदम उठा रहा है. 65 साल पुराने सिंधु जल समझौते को खत्म करने के बाद अब भारत ने चिनाब नदी (Chenab River) के पानी को भी रोक दिया है. बगलिहार बांध के जरिए पाकिस्तान की ओर जाने वाला पानी के प्रवाह पर रोक लगा दी गई है. वहीं, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से मुलाकात की. यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली.
इससे पहले शनिवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी. पहलगाम हमले के बाद लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. यह बैठक इसललि अहम मानी जा रही हैं, क्योंकि फरवरी 2019 पुलवामा अटैक के जवाब में भारतीय सेना ने जो बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी, उसमें वायुसेना की अहम भूमिका थी. एयरपोर्स के जेट विमानों ने आंतकियों के ठिकानों पर बमबारी की थी.
लगातार बैठकें कर रहे PM मोदी
बता दें कि पहलगाम 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था. जिसमें 26 लोग मारे गए थे. इस हमले के बाद पीएम मोदी का लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. इससे पहले उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुखों, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी. इस दौरान सरकार ने सेना को स्थिति से निपटने के लिए खुली छूट देने का निर्णय लिया था.
कब हुआ था सिंधु जल समझौता?
भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता में सिंधु जल समझौता हुआ था. इसके तहत सिंधु नदी का पानी दोनों देशों के बीच बांटकर इस्तेमाल करने का फैसला हुआ था. इस समझौते के तहत सिंधु ही नहीं, बल्कि चिनाब और झेलम नदी भी थी. पाकिस्तान की 80 प्रतिशत कृषि भूमि इन्हीं नदियों के पानी पर निर्भर करती हैं. अगर भारत ने इनका पानी पूरी तरह रोक दिया तो पड़ोसी देश की कृषि की जमीन बंजड़ हो जाएगी.
भारत ने चिनाब नदी का पानी रोककर बड़ा झटका दिया है. झेलम नदी पर किशनगंगा बांध पर भी इसी तरह की कार्रवाई की प्लानिंग हो रही है.
फायरिंग कर रहा पाकिस्तान
भारत के इन निर्णयों से तिलमिलाया पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से 3-4 मई की रात के दौरान भी फायरिंग की गई. इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने तुरंत जवाब दिया. पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार से बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.