Advertisement

Kolkata Rape Case पर PM Modi की दो टूक, 'दोषी कोई भी हो, बचना नहीं चाहिए'

PM Modi On Kolkata Rape Case: जलगांव की एक रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए ही कोलकाता और बदलापुर में हुए जघन्य अपराध पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अपराध बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. 

Latest News
Kolkata Rape Case पर PM Modi की दो टूक, 'दोषी कोई भी हो, बचना नहीं चाहिए'

महिलाओं के साथ अपराध अक्षम्य: PM Modi

Add DNA as a Preferred Source

कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप और हत्या (Kolkata Rape And Murder Case) और बदलापुर में 4 साल की बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटना से पूरा देश स्तब्ध है. इन दोनों ही घटनाओं पर राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है. इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने जलगांव की एक रैली में बिना नाम लिए ऐसे अपराधों को लेकर सख्त चेतावनी दी है. पीएम ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराध अक्षम्य हैं. दोषी कोई भी उसे बख्शा नहीं जा सकता है. पीएम ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती है.

राज्य सरकारों से की खास अपील 
पीएम मोदी जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उन्होंने किसी एक केस का नाम तो नहीं लिया, लेकिन स्पष्ट था कि उनका इशार पिछले दिनों चर्चा में रहे केस की ओर ही था. पीएम ने कहा, 'महिलाओं के साथ होने वाले अपराध माफी के लायक नहीं हैं. मैं हर राजनीतिक दल और हर राज्य सरकार से कहना चाहूंगा कि ऐसे अपराधों में दोषी कोई भी हो, लेकिन बचना नहीं चाहिए. ऐसे दोषियों को किसी भी तरीके से मदद करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.'


यह भी पढ़ें: Kolkata Rape-Murder Case: EX प्रिंसिपल के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, मुख्य आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट  


पीएम मोदी ने इस दौरान पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 10 साल में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए काफी काम हुआ है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में हमने जितना काम किया है उतना आजादी के बाद आज तक नहीं हुआ है. पीएम ने केंद्र सरकार की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का भी जिक्र किया. 

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने की है अहम टिप्पणी 
कोलकाता रेप एंड मर्डर केस की जांच प्रक्रिया और राज्य सरकार पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है. चीफ जस्टिस की बेंच ने देर से एफआईआर दर्ज किए जाने पर सवाल उठाए थे. बदलापुर केस में भी एफआईआर देर से दर्ज किए जाने पर हाई कोर्ट ने आपत्ति जताई थी. कोलकाता केस की जांच अब सीबीआई कर रही है.  


यह भी पढ़ें: Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा समेत हजारों BJP कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement