Advertisement

'विदेशी चीजों से पानी होगी मुक्ति, कल से देश में GST बचत महोत्सव', जानें देश के नाम संबोधन में क्या बोले पीएम मोदी

21 सितंबर को पीएम मोदी ने नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स और स्वदेशी अपनाओं जैसे कई मुद्दों पर राष्ट्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कई अहम बातें भी कहीं. उन्होंने कहा कि नवरात्र के पहले दिन से देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ रहा हैं.

Latest News
'विदेशी चीजों से पानी होगी मुक्ति, कल से देश में GST बचत महोत्सव',  जानें देश के नाम संबोधन में क्या बोले पीएम मोदी

PM Modi Address to Nation

Add DNA as a Preferred Source


शारदीय नवरात्रि से एक दिन पहले यानी 21 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया. नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स और स्वदेशी अपनाओं जैसे कई मुद्दों पर बात की. जीएसटी रिफॉर्म्स 22 सितंबर से लागू हो जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, 'कल से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं. नवरात्रि के पहले दिन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश बड़ा कदम उठाने जा रहा है. कल सूर्योदय के साथ ही देश में नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लागू हो जाएंगे. कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू हो रहा है.'

स्वदेशी अपनाने का किया आवाहन

देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने स्वदेशी चीजें अपनाने को कहा है. पीएम का कहना है कि रोजमर्रा की बहुत सी चीजों में विदेशी चीजें जुड़ गई हैं. हमे इनसे मुक्ति पानी होगी. मेड इन इंडिया सामान खरीदना होगा. जिसमें हमारे देश के नौजवानों की मेहनत लगी है. हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है. हर दुकान को स्वदेशी से सजाना है. गर्व से कहो मैं स्वदेशी खरीदता हूं. लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि पीएम मोदी का ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब अमेरिका के साथ व्यापारिक डील करने में परेशानी का सामना पड़ रहा है. 

जीएसटी रिफॉर्म्स से होगा मध्यम वर्गीय लोगों को फायदा

उन्होंने कहा, 'इस जीएसटी रिफॉर्म्स से हमारे देश के गरीब, मध्यम वर्गीय, मिडिल क्लास, युवा, किसान, महिलाएं, व्यापारी और उद्यमी सभी को फायदा होगा. त्योहारों के इस मौसम में सबका मुंह मीठा होगा. देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी. मैं देश को जीएसटी रिफॉर्म्स की बधाई देता हूं. ये रिफॉर्म्स भारत की ग्रोथ स्टोरी को नई गति देंगे. कारोबार को भी बूस्टर डोज मिलेगा. नई पीढ़ी के जीएसटी सुधार देश के हर राज्य को विकास की दौड़ में विकास का साथी बनाएंगे.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement