Advertisement

'दबाव कितना भी हो, भारत और मज़बूत बनेगा...', ट्रंप के टैरिफ पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा-मिलने वाली है खुशियां

अहमदाबाद में पीएम मोदी ने कहा कि भारत किसी भी दबाव के आगे झुकेगा नहीं. पीएम ने किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है.

Latest News
'दबाव कितना भी हो, भारत और मज़बूत बनेगा...', ट्रंप के टैरिफ पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा-मिलने वाली है खुशियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत किसी भी दबाव में झुकने वाला नहीं है. 5,400 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का मुद्दा उठाया और साफ कहा कि चुनौतियां चाहे जितनी बड़ी हों, भारत उन्हें झेलने की क्षमता लगातार बढ़ा रहा है.

'मेड इन इंडिया' सामान खरीदने की अपील

मोदी ने किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि, 'छोटे दुकानदारों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े लोग ही भारत की असली ताकत हैं. दबाव कितना भी क्यों न आए, हम अपनी मजबूती को और बढ़ाएंगे और किसी भी कीमत पर आपके हितों से समझौता नहीं करेंगे.'पीएम मोदी ने देशवासियों से 'मेड इन इंडिया' सामान खरीदने की अपील की. मोदी ने कहा कि जब भी सजावटी वस्तुएं या उपहार खरीदें, तो देशी उत्पादों को प्राथमिकता दें. साथ ही उन्होंने व्यापारियों को भी सलाह दी कि विदेशी सामान बेचने से बचें और स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा दें. 


यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की ग्रेजुएशन डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने रद्द किया CIC का आदेश


दिवाली से पहले जनता को बड़ी राहत मिलेगी

रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने GST सुधारों का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि दिवाली से पहले जनता को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि छोटे उद्योगों के लिए टैक्स ढांचा और आसान बनाया जा रहा है. 'इस बार दिवाली व्यापारियों के लिए भी होगी और आम परिवारों के लिए भी खुशियों का दोहरा बोनस मिलेगा. आतंकवाद पर बात करते हुए उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख किया. मोदी ने कहा कि भारतीय सेना ने 22 मिनट के भीतर दुश्मनों को जवाब दिया, जिससे पूरी दुनिया ने भारत की ताकत देखी. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकारें चुप रहती थीं, लेकिन अब आतंकियों को कहीं भी पनाह नहीं मिलती. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement