Advertisement

Shivaji Statue Row: 'छत्रपति शिवाजी के श्रीचरणों में गिरकर माफी मांगता हूं' मूर्ति टूटने के विवाद पर बोले PM Modi

Shivaji Statue Row: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में कांग्रेस लगातार BJP पर हमलावर हो रही थी. अब खबर है कि पीएम मोदी ने इसको लेकर मांफी मांग ली है.

Latest News
Shivaji Statue Row: 'छत्रपति शिवाजी के श्रीचरणों में गिरकर माफी मांगता हूं' मूर्ति टूटने के विवाद पर बोले PM Modi
Add DNA as a Preferred Source

Shivaji Statue Row: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में शिवाजी की विशाल प्रतिमा गिरने के बाद से BJP पर लगातार कांग्रेस हमलावर थी. अब इस मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. छत्रपति महाराज की मूर्ति गिरने पर पीएम मोदी ने माफी मांग ली है. प्रधानमंत्री मोदी पालघर में जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि 'मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के श्रीचरणों में गिर कर उनसे माफी मांगता हूं.'  

PM Modi ने इस दौरान कहा है कि 'छत्रपति शिवाजी महाराज केवल राजा नहीं बल्कि वो हमारे आराध्य देव भी हैं. मै उनके चरणों में बार-बार नमन करता हूं.' उन्होंने आगे कहा कि 'छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर हम विकसित महाराष्ट्र-विकसित भारत के संकल्प पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. आज पालघर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास इसी दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास के रूप में याद किया जाएगा.'

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि 'हमारे संस्कार अलग हैं. हम वो लोग नहीं है, जो आए दिन भारत मां के महान सपूत इसी धरती के लाल वीर सावरकर को अनाप-शनाप गालियां देते रहते हैं. अपमानित करते रहे हैं. देशभक्तों की भावनाओं को कुचलते हैं.' बता दें कि सिंधुदुर्ग में शिवाजी की विशाल प्रतिमा गिरने के बाद से ही मुंबई और पालघर में प्रधानमंत्री का विरोध शुरू हो गया था.

दरअसल आज शुक्रवार को पीएम मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर है. पीएम इस दौरान पालघर में करीब 76,000 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी वधावन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखने वाले हैं. उनकी यह यात्रा सिंधुदुर्ग में शिवाजी की विशाल प्रतिमा गिरने के कुछ दिन बाद हो रही है. इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने माफी मांगी है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement