Advertisement

UP International Trade Show के उद्घाटन में ग्रेटर नोएडा पहुंचे PM Modi, सीएम योगी ने किया स्वागत

UP International Trade Show 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) के उद्घाटन के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे. आपको बता दें कि यह शो 25 से 29 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 75 से अधिक देशों के 2,400 से ज्यादा प्रदर्शक भाग लेंगे.

Latest News
UP International Trade Show के उद्घाटन में ग्रेटर नोएडा पहुंचे PM Modi, सीएम योगी ने किया स्वागत
Add DNA as a Preferred Source

UP International Trade Show 2025: आज से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) का भव्य आगाज हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर में इस महत्वपूर्ण आयोजन का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री योगी ने कल ही आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया था. यह ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक चलेगा, जिसके लिए हर तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और नोएडा में यातायात के कई रास्तों में बदलाव भी किया गया है.

यूपी को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाने का प्रयास

UPITS 2025 का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश को 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' की पहल के तहत एक वैश्विक सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करना है. यह आयोजन यूपी की विकास गाथा (ग्रोथ स्टोरी) का एक जीवंत चित्रण पेश करेगा.

भागीदारी का विशाल पैमाना

इस पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में विशाल भागीदारी देखने को मिलेगी.
75 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.
कुल 2,400 से ज़्यादा प्रदर्शक अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे.
लगभग 1.25 लाख बिजनेस-टू-बिजनेस विजिटर्स और 4.5 लाख बिजनेस-टू-कंज्यूमर विजिटर्स के आने की उम्मीद है.

ट्रेड शो में क्या होगा?

ODOP प्रोडक्ट्स होंगे मुख्य आकर्षट्ड शो में 2,500 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के ODOP (एक जिला एक उत्पाद) स्कीम के उत्पाद आकर्षण का केंद्र होंगे. इन प्रोडक्ट्स में शामिल हैं:

  • भदोही के कालीन
  • फिरोजाबाद के ग्लासवेयर (कांच के सामान)
  • मुरादाबाद के मेटलवेयर (धातु शिल्प)

यह आयोजन सिर्फ विदेशी खरीदारों के लिए यूपी के उत्पादों को जानने का एक मंच नहीं है, बल्कि राज्य की कला, शिल्प और औद्योगिक क्षमता को विश्व पटल पर रखने का भी एक बड़ा मौका है.

यह भी पढ़ें- पटना में शुरू हुई CWC की बैठक, मोदी-ट्रंप की दोस्ती से लेकर वोट चोरी तक... खड़गे ने उठाए कई गंभीर सवाल

सुरक्षा के लिए नोएडा-ग्रेनो रोड पर व्यवस्था

नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास 25 से 29 सितंबर तक सुबह 7 से रात 11 बजे तक हल्के, मध्यम व भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी. इस दौरान ये सभी वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल होकर ट्रैवल कर सकते हैं. हर तरप पुलिस के जवान तैनात हैं. 
 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement