Advertisement

अजित डोभाल और व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत, रूस-यूक्रेन संघर्ष का निकल सकता है हल

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अजीत डोभाल की रूस यात्रा उम्मीद की नई किरण मानी जा रही है. डोभाल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने पीएम मोदी का संदेश लेककर पहुंचे हैं.

Latest News
अजित डोभाल और व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत, रूस-यूक्रेन संघर्ष का निकल सकता है हल
Add DNA as a Preferred Source

भारत और रूस की दोस्ती के बारे में दुनिया जानती है. रूस-यूक्रेन संघर्ष को शांत करने के लिए रूस ने अपने खास दोस्त भारत को याद किया है. गुरुवार को मॉस्को में खुद पुतिन ने मोदी के दूत श्री अजीत डोभाल से चर्चा की. अजीत डोभाल की रूस यात्रा का उद्देश्य रूस-यूक्रेन युद्ध के शांत करना है. बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक से इतर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की.

गौर करने वाली बात ये है कि अजीत डोभाल की रूस यात्रा प्रधानमंत्री की नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा के ढाई सप्ताह बाद हो रही है. ये यात्रा कई मायनों में खास मानी जा रही है. जब पीएम मोदी यूक्रेन की यात्रा पर गए थे तो उन्होंने राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात के दौरान कई अहम बातें कही थी. उन्होंने कहा था कि 'यूक्रेन और रूस दोनों को चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक साथ बैठना चाहिए.'

माना जा रहा है कि अजीत डोभाल की रूस यात्रा से यूक्रेन और रूस युद्ध पर समझौते के आसार हो सकते हैं. डोभाल पुलित के लिए पीएम मोदी की शांति योजना लेकर गए हैं. बातचीत में रूसी नेता ने उम्मीद जताई है कि पीएम मोदी अगले महीने वार्षिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस के कजान की यात्रा कर सकते हैं. 


यह भी पढ़ें - Arvind Kejriwal को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 177 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर


रूसी दूतावास ने शोसल मीडिया पर पर पोस्ट कर बताया कि "पुतिन ने अपनी मॉस्को यात्रा के दौरान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर 22 अक्टूबर को पीएम मोदी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा." 

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement