Advertisement

Interpol General Assembly: दिल्ली में इंटरपोल की 90वीं वार्षिक महासभा आज से, पीएम मोदी करेंगे संबोधित, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवायजरी

Interpol General Assembly: प्रगति मैदान में आज से इंटरपोल की 90वीं महासभा का आयोजन किया जा रहा है. इसमें 195 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. 

Interpol General Assembly: दिल्ली में इंटरपोल की 90वीं वार्षिक महासभा आज से, पीएम मोदी करेंगे संबोधित, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवायजरी

पीएम नरेंद्र मोदी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज दिल्ली के प्रगति मैदान (Pragati Maidan) में होने वाली  90वीं इंटरपोल महासभा (Interpol General Assembly) को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन में पड़ोसी देश पाकिस्तान समेत 195 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. इस बैठक में इंटरपोल के कामकाज को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं. बैठक में वित्तीय मामलों से लेकर भ्रष्टाचार के मामलों पर भी चर्चा की जाएगी. भारत में करीब 25 साल बाद इस महासभा का आयोजन होने जा रहा है. इससे पहले 1997 में इस महासभा का आयोजन किया गया था. 

अमित शाह भी होंगे शामिल 
इंटरपोल महासभा 18 से 21 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी इसके उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी शामिल होंगे. वहीं समापन कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह मौजूद होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले प्रतिनिधियों में विभिन्न देशों की जांच ब्यूरो के अध्यक्ष, पुलिस अधिकारी और अन्य लोग शामिल हैं.  

ये भी पढ़ेंः  हाई कोर्ट ने पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग की शादी कराई, हैरान सुप्रीम कोर्ट जांचेगा फैसला

प्रतिनिधियों के शामिल होने का विशेष इंतजाम 
विदेशी मेहमानों के रुकने के विशेष इंतजाम किए गए हैं. इन्हें दिल्ली के 7 नामी होटलों में ठहराया गया है. इन होटलों में ली मेरिडियन, द ओबेरॉय, हयात रीजेंसी, द ललित, द इंपीरियल, शांगरी ला और द अशोक जैसे होटल शामिल हैं. वहीं इन प्रतिनिधियों को एयरपोर्ट से लेकर होटल तक आने-जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान लोगों के लिए एडवायजरी जारी की है. लोगों को वर्फ फ्रॉम होम की सलाह दी गई है. वहीं कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और काम के घंटों में बदलाव किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ेंः Bilkis Bano Case में गृह मंत्रालय ने मंजूर की थी रिहाई, गुजरात सरकार ने एफिडेविट में ये कहा 

इन रास्तों पर रह सकता है जाम
इंटरपोल की मीटिंग के चलते दिल्ली के कई राज्यों पर जाम लग सकता है. इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवायजरी जारी की गई है. इसके मुताबिक 18 से 21 अक्टूबर के दौरान सेंट्रल दिल्ली के जनपथ, अशोका रोड और बाराखंभा रोड समेत कई सड़कों पर ट्रैफिक बाधित रह सकता है. इस दौरान बाराखंभा रोड, सिकंदरा रोड, अशोक रोड, जनपथ, फिरोजशाह रोड, मथुरा रोड, भैंरो मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, शांतिपथ, महात्मा गांधी मार्ग, महर्षि रमण मार्ग, भीष्म पितामह मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, धौला कुआं फ्लाईओवर, गुरुग्राम रोड, मेहराम नगर टनल, एरोसिटी और टी3 अप्रोच रोड पर गाड़ियों की संख्या को नियंत्रित किया जाएगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement