Advertisement

40 करोड़ भारतीयों ने दिलाई आजादी, 140 करोड़ बनाएंगे इसे विश्व शक्ति', जानें लाल किले से PM Modi की कही 5 अहम बातें

15th August Celebration: पीएम मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर जनता को अपना विजन बताया. इस दौरान उन्होंने देशवासियों के सामने कई अहम बातों को रखा. आइए उनमें से 5 प्रमुख बातों को जानते हैं. 

Latest News
40 करोड़ भारतीयों ने दिलाई आजादी, 140 करोड़ बनाएंगे इसे विश्व शक्ति', जानें लाल किले से PM Modi की कही 5 अहम बातें

PM Modi (ANI)

Add DNA as a Preferred Source

78th Independence Day 2024, 15th August Celebration: स्वतंत्रता दिवस 2024 के खास अवसर पर पीएम मोदी ने लाल किला की प्राचीर पर तिरंगा फहराया. इसके बाद उन्होंने देशवासियों को संबोधित किया. इस समारोह के दौरान वहां 6 हजार मेहमान उपस्थित थे. इनमें महिला, किसान, युवा और गरीब तबके को लोग भी बड़ी संख्या में शामिल थे. पीएम मोदी ने देश को विकास का संदेश दिया. उन्होंने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर जनता को अपना विजन बताया. इस दौरान उन्होंने देशवासियों के सामने कई अहम बातों को रखा. आइए उनमें से 5 प्रमुख बातों को जानते हैं. 


ये भी पढ़ें: Independence Day 2024: 'यह भारत का स्वर्णिम कालखंड, यह अवसर जाने नहीं देना है', लाल किले की प्राचीर से बोले PM मोदी


 

'40 करोड़ भारतीयों ने विश्व शक्ति को हरा दिया, आज तो हम 140 करोड़ हैं'
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए आजादी के दिवानों को याद किया. उन्होंने कहा कि 'ये दिन स्वतंत्रता संग्राम को याद करने का दिन है. ये दिन लंबे समय की गुलामी और संघर्षों से संबंधित है. इसके लिए युवा, बुजर्ग, महिला, आदिवासी या दलित सभी ने लड़ाई लड़ी है. इतिहास में दर्ज है कि 1857 की आजादी की लड़ाई से पूर्व भी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया गया था.  इतना लंबा समय और इतनी यातनाओं के बावजूद उस वक्त भारत के 40 करोड़ लोगों ने बहादुरी और अदम्य साहस का परिचय दिया था. देश के 40 करोड़ लोगों ने विश्व शक्ति को हरा दिया था. गुलामी को मिटा दिया था. आज तो हमलोग 140 करोड़ हैं. सभी संकल्प लें तो 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना पूरा कर सकते हैं.  

'हमने बड़े रिफॉर्म्स किए'
पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 'हमने बड़े रिफॉर्म्स को धरातल पर उतारा. सभी तबको की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए हमने रिफॉर्म का रास्ता चुना, इनमें गरीब, वंचित, मध्यम तबका, युवा वर्ग, बढ़ती शहरी आबादी ये सभी शामिल हैं.'

'हम भारतीय यही हमारी शक्ति'
पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 'हम भारतीय हैं, और यही हमारी शक्ति है. हर घर में तिरंगा से बोध होता है कि हम सही दिशा में हैं. देशवासियों ने हमें तीसरी बार सरकार में लाया है. हमारा लक्ष्य है कि आम जनता की जिंदगी में सरकार की पैठ कम हो और हम आम लोगों को कनून के शिकंजे से बचाने हेतु लगातर कार्यरत हैं.'

'नौजवानों को पढ़ने के लिए नहीं जाना पड़ेगा विदेश'
पीएम मोदी की तरफ से लाल किले की प्राचीर से नौजवानों को लेकर एक नया वादा किया गया है. उन्होंने कहा कि अब हमारे मध्यम वर्ग के नौजवानों को स्टडी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए अगले 5 सालों में मेडिकल की सीटों में 75 हजार की बढ़ोतरी की जाएगी.

'हम 5G पर रुकने वाले नहीं हैं, हम अभी से 6G पर मिशन मोड में काम कर रहे हैं'
पीएम मोदी ने कहा कि 'हिन्दुस्तान के लगभग करीब सभी क्षेत्रों में 5G पहुंच गया है. मगर हम 5G पर रुकने वाले नहीं हैं. हम अभी से 6G पर मिशन मोड में काम कर रहे हैं. भविष्य के साथ सेमीकंडक्टर जुड़ा हुआ है. हमने सेमीकंडक्टर मिशन पर काम शुरू किया…अब सेमीकंडक्टर का उत्पादन भी भारत में होगा. हम एंड-टू-एंड समाधान विश्व को देने का सामर्थ्य रखते हैं.'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement