Advertisement

Pilibhit Encounter: पीलीभीत में पुलिस और आंतकियों के बीच मुठभेड़, पंजाब ग्रेनेड हमले के तीन आरोपी ढेर

Pilibhit Encounter: पीलीभीत में पुलिस और आंतकियों के बीच मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आंतकियों को मार गिराया गया है. पुलिस को इनके पास से कई हथियार मिले हैं. ये तीनों पंजाब ग्रेनेड हमले में आरोपी थे.

Latest News
Pilibhit Encounter: पीलीभीत में पुलिस और आंतकियों के बीच मुठभेड़, पंजाब ग्रेनेड हमले के तीन आरोपी ढेर

Pilibhit Encounter

Add DNA as a Preferred Source

Pilibhit Encounter: पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर बम फेंकने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने मार गिराया है. इस ऑफरेशन में पंजाब पुलिस और यूपी पुलिस की टीम सयुंक्त रूप से शामिल थी. इन आतंकियो को यूपी के पीलीभीत में मारा गया है. दरअसल यूपी के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में आतंकियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई. 

आतंकियों के पास से हथियार किए बरामद
इस गोलीबारी में तीनों आतंकियों को गोली लगी जिससे वह घायल हो गए. पुलिस को इन खालिस्तानी आंतिकियों के पास से 2 राइफल, 2 ग्लॉक पिस्टल के साथ ही भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है. तीनों आतंकी की पहचान गुरविंदर सिंह, रवि और जसप्रीत के रूप में की गई है. इन तीनों ने ही कुछ समय पहले पंजाब के गुरदासपुर पुलिस चौकी पर ग्रेनेड बरसाए थे. 

यह भी पढ़ें: संभल मंदिर विवाद पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा,  बोले- BJP नेताओं के घर खोदे जाएं तो...  

डीजीपी ने दी एनकाउंटर की जानकारी 
इस एनकाउंटर की पुष्टि डीजीपी प्रशांत कुमार ने एक टीवी चैनल से बातचीत में की है. उन्होंने कहा है कि यूपी के पीलीभीत में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया है. बतादें कि इन तीनों की तलाश पंजाब पुलिस को पिछले कई दिनो से थी. डीजीपी ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि तीनों दुर्दांत अपराधी गुरदासपुर के रहने वाले थे.

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement