Advertisement

राजस्थान में पिकनिक बनी त्रासदी, बनास नदी में डूबने से 8 बच्चों की दर्दनाक मौत

राजस्थान के टोंक जिले में बनास नदी में नहाते समय जयपुर से आए 8 युवकों की डूबने से मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे से परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है.

Latest News
राजस्थान में पिकनिक बनी त्रासदी, बनास नदी में डूबने से 8 बच्चों की दर्दनाक मौत
Add DNA as a Preferred Source

राजस्थान के टोंक जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. जयपुर से पिकनिक मनाने आए 11 दोस्तों का समूह बनास नदी में नहाने गया था.  लेकिन यह मौज-मस्ती कुछ ही पलों में मातम में बदल गई. फ्रेजर ब्रिज के पास नहाते समय नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने के कारण 8 युवक डूब गए. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया है. 

बचाने की कोशिश में गई जान 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब एक युवक पानी में डूबने लगा तो बाकी दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की. इस दौरान एक-एक कर कई युवक पानी की गहराई में समा गए. इस दौरान गहराई में चले जाने पर वे डूबने लगे। हालांकि वहां किनारे पर मौजूद कुछ लोगों ने चिल्लाकर अन्य लोगों को बुला लिया. जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ उमड़ गई और नदी में डूबे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया.नदी की पुरानी पुलिया के पास यह हादसा हुआ. स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया. 


यह भी पढ़ें: धू-धू करके जलने लगा आठवीं मंजिल का मकानः बचने के लिए पहले दो बच्चे और फिर पिता घर से कूदे, तीनों की मौत


20 से 25 वर्ष की उम्र 

टोंक के एसपी विकास सांगवान ने जानकारी दी कि सभी युवक 20 से 25 वर्ष की उम्र के हैं और जयपुर के रहने वाले हैं. ये सभी दोस्त पिकनिक पर टोंक आए थे और बिना किसी गाइड या सुरक्षा इंतजाम के नदी में नहाने चले गए. घटना के बाद सआदत अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई है. इस भयावह घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं. प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. बहरहाल, यह घटना एक बार फिर से यह चेतावनी देती है कि बिना सुरक्षा और जानकारी के नदी या जलाशयों में उतरना कितना खतरनाक हो सकता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement