भारत
एक ही हफ्ते के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में दूसरी बार बढ़ोतरी कर दी गई है. इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा. ईंधन के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब इसका असर अन्य सामान पर भी देखने को मिल सकता है.
Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. इस युद्ध के चलते देश में लगातार पेट्रोल डीजल से लेकर सीएनजी के दाम बढ़ते जा रहे हैं. एक सप्ताह में दूसरी बार मंगलवार को सरकार ने पेट्रोल और डीजल में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. इसका प्रभाव पब्लिक ट्रांसपोर्ट से लेकर घर की रसोई तक में देखने को मिल सकता है.
पेट्रोल और डीजल के दामों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी एक ही हफ्ते के चौथे दिन हुई है. हाल ही में 15 मई को सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों पर 3 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई थी. वहीं डीजल के दाम 87.67 रुपये से प्रति लीटर से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गये थे, लेकिन एक बार फिर मंगलवार केा पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई 87 पैसे की बढ़ोतरी के बाद यहां पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल के दाम 91 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद 91.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गये हैं.
दिल्ली के अलावा दूसरें महानगरों की बात करें तो यहां भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा अंतर आया है. बढ़ोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. वहीं डीजल की दाम 94 पैसे बढ़ोतरी के बाद 94.08 रुपये प्रति लीटर पर आ गये हैं. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में सबसे अधिक 96 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. यहां पर पेट्रोल की कीमत 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 82 पैसे बढ़कर 104.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है तो वहीं डीजल की कीमतों में 86 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद दाम 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गये हैं.
आपको बता दें कि लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी की वजह मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध है. इसके चलते ही वैश्विक तेल आपूर्ति को रोक दिया गया है. इसके चलते तेल कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा इसकी भरपाई के लिए सरकार ने 15 मई को 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई, लेकिन इससे भी तेल कंपनियों पर दबाव कम न होने पर 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी फिर से की गई है.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष और ग्रह- नक्षत्रों के आधार पर लिखी गई है. जरूरी नहीं की सबका अनुभव एक सा हो. ग्रहों और कुंडली से भी परिणाम बदल जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से