भारत
Bigg Boss 19 Finale: बीजेपी नेता और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी थी कि अगर वो सलमान खान के शो में गए तो अंजाम बुरा होगा.
भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में न जाने की धमकी दी गई थी. पवन सिंह को एक अंनजान नंबर से कॉल आया कि वह सलमान खान के शो में ना जाएं, अगर उनकी बात नहीं मानी तो अंजाम बुरा होगा. कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था.
लेकिन भोजपुरी 'दंबग' के नाम से मशहूर पवन सिंह पर इस धमकी का कोई असर नहीं पड़ा. वह बिग बॉस ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बने. पवन ने सलमान खान और बिग की एक्स-कंटेस्टेंट नीलम गिरी स्टेज पर डांस से धमाल मचाया.
Pawan Singh Bigg Boss 19: गाने गाते हुए मारी एंट्री
पवन सिंह ने गाना गाते हुए बिग बॉस 19’ ग्रैंड फिनाले में एंट्री मारी. उनकी एंट्री होती ही फैंस जोश में झूम उठे. पवन भोजपुरी गाने 'चूड़ी फूट जाई' में परफॉर्म करते दिखे. उन्होंने सलमान खान को अपने साथ डांस करने के लिए रिक्वेस्ट की और भाईजान ने भी उनकी रिक्वेस्ट मानकर भोजपुरी गाने में डांस भी किया. इसके बाद पवन सिंह ने सलमान खान को देखकर कहा, 'भइया ने तो गर्दा मचा दिया.'
Bhojpuri power star Pawan singh in #BiggBoss19Finale 😍😍#BiggBoss19 #bigbossfinale pic.twitter.com/fDKQoWzHLD
— ANKIT KP 🇮🇳 (@imkpankit) December 7, 2025
104 दिन चला बिग बॉस सीजन 19
बिग बॉस का सीजन 19 आज खत्म हो रहा है. 4 अगस्त से शुरू हुए इस सीजन का आज विनर मिल जाएगा. पहले दिन 18 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री की थी. कुल 104 दिनों के सफर में कई उतार-चढ़ाव, वाइल्ड कार्ड एंट्री और सरप्राइज एविक्शन देखने को मिले.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से