Advertisement

Patna News: बम धमाकों से दहला पटना यूनिवर्सिटी, दो हॉस्टल के छात्रों के बीच हुए विवाद में जमकर बवाल 

Patna News: पटना यूनिवर्सिटी के दो हॉस्टल के छात्रों के बीच हुई लड़ाई में शनिवार की देर रात जमकर बवाल हुआ. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-पत्थर बरसाए और इस दौरान 4 बम भी फोड़े जाने की पुष्टि की गई है. 

Latest News
Patna News: बम धमाकों से दहला पटना यूनिवर्सिटी, दो हॉस्टल के छात्रों के बीच हुए विवाद में जमकर बवाल 

पटना यूनिवर्सिटी में भारी बवाल

Add DNA as a Preferred Source

बिहार की राजधानी पटना (Patna) में छात्रों के दो गुटों के बीच शनिवार को जमकर बवाल हुआ जिसके बाद पुलिस को बीच में आना पड़ा है. पटना यूनिवर्सिटी में दो हॉस्टल के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद पिछले कुछ दिनों से चल रहा था. शनिवार को झगड़ा बढ़ गया और दोनों हॉस्टल के छात्रों ने एक-दूसरे पर लाठी पत्थर बरसाए और इस पूरे झगड़े में दोनों तरफ से 4 बम चलाने की भी खबर है. बताया जा रहा है कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जमकर हंगामा हुआ जिसके बाद बीच बचाव के लिए पुलिस को आना पड़ा. अब तक कई छात्रों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ चल रही है. पुलिस एहतियात के तौर पर रविवार को भी हॉस्टल और कैंपस में गश्त लगा रही है.

बम फोड़े जाने की घटना से आम लोगों में हड़कंप 

पटना यूनिवर्सिटी के क्वींडिश और मिंटो हॉस्टल के छात्रों के बीच पिछले कई हफ्ते से विवाद चल रहा है. इसी दौरान शनिवार को बी दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई थी. बात बढ़ गई और फिर मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान दोनों हॉस्टल के छात्रों ने ईंट फेंकने के साथ देसी बम भी फोड़ा. बम फोड़े जाने की खबर से यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है. रविवार को भी पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस की टीम गश्त लगा रही है. अब तक यह नहीं पता चला है कि विवाद किस बात पर था और इस बवाल में कोई छात्र राजनीतिक दल भी सीधे तौर पर शामिल है या नहीं.   


यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद कश्मीर के बजाए इन जगहों की बुकिंग करा रहे टूरिस्ट, 40 % तक बढ़ोतरी


सूचना मिलने के बाद पीर बहोर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई छात्रों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई है और कार्रवाई कर रही है. इस घटना में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है. पुलिस छात्रों के साथ हॉस्टल स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है.


यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले में आतंकियों ने किया था इस ऐप का यूज, जानें किस फीचर की मदद से जंगलों से भाग निकले


 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement