Advertisement

Patna News: चंदन मिश्रा हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 8 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SSP ने की कार्रवाई

Chandan Mishra Murder Case: पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में कोलकाता से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद लापरवाही के आरोप में एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

Latest News
Patna News: चंदन मिश्रा हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 8 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SSP ने की कार्रवाई

Chandan Mishra Murder Case

Add DNA as a Preferred Source

Chandan Mishra Murder Case: पटना के चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हत्या के बाद कोलकाता से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं लापरवाही के आरोप में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. इस हत्याकांड ने पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने सख्त कदम उठा है. पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या ने पूरे शहर में सनसनी मचा दी थी. पांच हमलावरों ने अस्पताल में घुसकर चंदन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर आसानी से फरार हो गए. 

गश्त के दौरान लापरवाही

इस घटना के बाद पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया कि गश्त के दौरान लापरवाही बरती गई थी. जिसके बाद पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने एक दारोगा, दो सिपाहियों समेत आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया. दूसरी ओर, बिहार एसटीएफ और बंगाल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात कोलकाता के न्यू टाउन इलाके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. 


यह भी पढ़ें: नोएडा की नामी यूनिवर्सिटी में छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद, मानसिक उत्पीड़न का आरोप


पुलिस की तैयारियों पर गंभीर सवाल 

दरअसल, ये आरोपी एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के फ्लैट में छिपे थे. पुलिस ने इन्हें मोबाइल लोकेशन की मदद से पकड़ा लिया. गिरफ्तार किए गए पांच में से चार आरोपी सीधे तौर पर हत्या में शामिल थे, जबकि पांचवें की भूमिका की जांच जारी है. पुलिस ने अभी तक आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं. इस हत्याकांड ने एक बार फिर पटना में अपराध और पुलिस की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. फिलहाल जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या के पीछे की साजिश और मकसद क्या था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement