Advertisement

खान सर को गिरफ्तारी से राहत, लेकिन FIR में लगीं गंभीर धाराएं बढ़ा सकती हैं मुश्किलें; जानिए कितने साल की हो सकती है सजा

सोशल मीडिया पर ​चर्चित टीचर और यूट्यूबर खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन अब कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत दे दी है.

Latest News
खान सर को गिरफ्तारी से राहत, लेकिन FIR में लगीं गंभीर धाराएं बढ़ा सकती हैं मुश्किलें; जानिए कितने साल की हो सकती है सजा

Patna Court Decision On Khan Sir Case

(Credit Image AI)

Add DNA as a Preferred Source

. खान सर को जिला कोर्ट से गिरफ्तारी से अंतरिम राहत गई है, लेकिन जांच जारी रहेगी. 
. फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. 
. अब पुलिस मामले से संबंधित केस डायरी और सबूत कोर्ट में पेश करेगी.
. खान सर पर अभी मुकदमा चलेगा.
 

पटना के चर्चित शिक्षक यूट्यूबर खान इन दिनों विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. खान सर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी गिरफ्तार के प्रयास में जुटी है, लेकिन अब उन्हें जिला अदालत से राहत मिल गई. अदालत ने खान सर ​की गिरफ्तारी पर तो रोक लगा दी, लेकिन उनकी समस्याएं अभी कम नहीं हुई हैं, क्योंकि खानसर पर ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें दोषी मिलने पर उन्हें सालों हवालात में काटने पड़ सकते हैं. हालांकि अभी अदालत से राहत मिल चुकी है, लेकिन खान सर ​के खिलाफ पुलिस की जांच जारी है. 

अदालत से मिली राहत, लेकिन जांच जारी

पटना जिला अदालत ने खान सर की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है. इसका मतलब यह नहीं कि उनके खिलाफ मामला खत्म हो गया है, पुलिस जांच जारी रहेगी और अदालत आगे सबूतों, बयान और केस डायरी के आधार पर फैसला करेगी, लेकिन अभी खान सर को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस को रुकना पड़ेगा. पुलिस खान सर को कोर्ट के अगले ​आदेश तक गिरफ्तार नहीं कर सकेगी. 

यह भी पढ़ें- Khan Sir Family: खान सर के परिवार में कौन-कौन हैं, किससे हुई शादी? जानिए उस FIR का सच जिसने मचाई सनसनी

जांच में सहयोग न करने और अगले तथ्यों पर हो सकती है गिरफ्तारी

कानून के जानकार एडवोकेट ओमकार शर्मा बताते हैं कि​ जिला कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. यह रोक तब लगाई जाती है, जब अदालत को लगता है कि आरोपी जांच में सहयोग कर सकता है और तुरंत हिरासत जरूरी नहीं है, लेकिन अगर जांच में उनके खिलाफ नये गंभीर तथ्य सामने आते हैं या फिर खान सर जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो स्थिति बदल सकती है. 

खान सर पर किन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

फैजल खान उर्फ खान सर पर लगे आरोपों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. एडवोकेट के अनुसार, फैजल खान पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत सार्वजनिक स्थान पर हथियार के इस्तेमाल का मुकदमा दर्ज किया इसके अलावा बीएनएस की धारा 27 हथियार का इस्तेमाल, धारा 35 अपराध की संयुक्त जिम्मेदारी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. यह बहुत ही संगीन धाराएं हैं, जिनमें कई साल की सजा हो सकती है. 

फैजल खान पर लगी धाराओं में कितने साल की हो सकती है सजा

अगर फैजल खान उर्फ खान सर पर लगे आरोपी और मुकदमा में दर्ज की गई धाराओं में आरोप सिद्ध होते हैं तो उन्हें लंबी सजा हो सकती है. एडवोकेट ओमकार शर्मा के अनुसार, आरोप सिद्ध होने पर खान सर को कम से कम 3 साल की सजा और जुर्माना भी लग सकता है. 

यह मामला आम लोगों के लिए क्यों अहम है

इस केस में एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्या सोशल मीडिया पर लोकप्रियता किसी को कानूनी जवाबदेही से अलग बना देती है? एडवोकेट ओमकार शर्मा बताते हैं कि​ किसी भी आरोपी के लिए अदालत में सबूत और प्रक्रिया ही सबसे महत्वपूर्ण होती है, न कि उसकी सार्वजनिक छवि, वहीं गंभीर धाराएं लगने के बाद सिर्फ गिरफ्तारी टलना राहत नहीं है. ऐसे मामलों में लंबी कानूनी प्रक्रिया, नियमित पेशी और जांच कर रही पुलिस और अन्य एजेंसियों को सहयोग करना होता है. 

आगे क्या हो सकता है

आने वाले समय में पुलिस अदालत में केस डायरी और सबूत पेश करेगी. अदालत यह तय करेगी कि गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी रहेगी या नहीं. अगर चार्जशीट दाखिल होती है, तो मामला ट्रायल की दिशा में बढ़ सकता है. इसमें कानूनी प्रक्रिया लंबी हो सकती है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement