Advertisement

Bihar Crime: बिहार मे बेलगाम हुए अपराधी, पटना AIIMS की नर्स के घर में घुसकर जिंदा जला दिए दो मासूम

Patna Crime News: पटना के जानीपुर में बदमाशों ने AIIMS की नर्स के दो बच्चों को घर में घुसकर जिंदा जला दिया. इलाके में आक्रोश फैला है. पुलिस फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब सवाल ये है कि क्या मासूम अब घर में भी सुरक्षित नहीं हैं?

Latest News
Bihar Crime: बिहार मे बेलगाम हुए अपराधी, पटना AIIMS की नर्स के घर में घुसकर जिंदा जला दिए दो मासूम

सांकेतिक तस्वीर 

Add DNA as a Preferred Source

Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर जघन्य अपराध की गवाह बनी है. जानीपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के अंदर घुसकर दो मासूम बच्चों को जिंदा जला दिया गया. ये बच्चे AIIMS पटना में कार्यरत नर्स शोभा देवी के थे. घटना के बाद से इलाके में तनाव और गुस्से का माहौल है. लोगों ने आक्रोश में आके रोड जाम कर दिया. इस पूरे घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

दोनों ही बच्चे घर में आराम कर रहे थे

इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. अंजली और अंश नाम के दोनों बच्चे को अपराधियों ने घर में घुसकर जिंदा जला दिया. ये दोनों बच्चे स्कूल से लौटे थे और उस समय घर पर अकेले थे. दोनों ही बच्चे घर में आराम कर रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर इस भयावह वारदात को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को कब्जे में लिया. स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब घर के अंदर घुसकर भी मासूमों को निशाना बनाया जा रहा है.


यह भी पढ़ें: भारत पर ट्रंप का टैरिफ वार से किस सेक्टर को लगेगा सबसे बड़ा झटका? यहां समझिए पूरी डिटेल


क्या मासूम अब घर में भी सुरक्षित नहीं हैं?

फुलवारी शरीफ के डीएसपी-2 दीपक कुमार ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए बताया, 'दो बच्चों के जलकर मरने की पुष्टि हुई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के समय घर में कोई और मौजूद नहीं था. तकनीकी जांच के लिए विशेष टीम भी बुलाई गई है.' इस वारदात ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब सवाल ये है कि क्या मासूम अब घर में भी सुरक्षित नहीं हैं?

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement