Advertisement

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र आज से, ये 16 बिल होंगे पेश, क्या है सरकार का एजेंडा?

Parliament Winter Session: आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. इससे पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक की. 

Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र आज से, ये 16 बिल होंगे पेश, क्या है सरकार का एजेंडा?

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. सरकार इस सत्र में 16 बिल पेश करने की तैयारी कर रही है. विपक्षी दलों ने भी महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने आदि मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है. सर्वदलीय बैठक में इस बात को लेकर सहमति बनाने की कोशिश की गई है कि संसद की कार्यवाही का बाधित ना किया जाए. कांग्रेस ने भी सकारात्मक चर्चा को लेकर सहमति दी है. 

ये बिल हो सकते हैं पास   
बहुराज्य सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक, 2022, राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक, 2022,  राष्ट्रीय परिचर्या और प्रसूति विद्या आयोग विधेयक,2022, बहु-राज्यीय सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक, 2022, तटीय जल कृषि प्राधिकार संशोधन विधेयक 2022, संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक 2022 शामिल हैं. इनके अलावा संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक 2022, निरसन और संशोधन विधेयक,2022,  पुराना अनुदान विधेयक ( विनियमन) 2022 जैसे बिल भी पेश किए जा सकते हैं. हालांकि इनमें बहुराज्य सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक, 2022 काफी मायने रखता है. इस बिल के जरिए कई पुराने कानूनों को खत्म करने की तैयारी है. 

ये भी पढ़ेंः किसान बढ़ाएंगे सरकार की मुश्किलें! फिर बना लिया प्रदर्शन का प्लान

गुजरात और हिमाचल चुनाव के नतीजे डालेंगे असर?
8 दिसंबर यानी कल गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. ऐसे में किस पार्टी को इसमें जीत मिलेगी यह भी काफी अहम रहेगा. एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि गुजरात में बीजेपी फिर सत्ता में वापसी कर सकती है. वहीं हिमाचल को लेकर सस्पेंस बरकरार है. जानकारी के लिए बता दें कि साल में तीन बार सत्र आयोजित किए जाते हैं. इसकी शुरुआत बजट सत्र से होती है जो साल के शुरुआत में शुरू होता है और सबसे लंबे वक्त तक चलता भी है. इसके बाद जुलाई-अगस्त में मॉनसून सत्र का आयोजन होता है और फिर आखिर में शीतकालीन सत्र या विंटर सेशन होता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement