Advertisement

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, लोकसभा की विजिटर गैलरी में घुसे 2 लोग, स्मोक कैंडल से किया धुआं-धुआं

Security Breach in Lok Sabha: संसद भवन पर आतंकी हमले की बरसी के मौके पर एक बार फिर सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. लोकसभा की विजिटर गैलरी में 2 लोग स्मोक कैंडल लेकर घुस गए.

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, लोकसभा की विजिटर गैलरी में घुसे 2 लोग, स्मोक कैंडल से किया धुआं-धुआं

Parliament security breach

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है, ऐसे में लोकसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. लोकसभा में कार्यवाही के दौरान 2 लोग अचानक विजिटिर गैलरी से नीचे कूद गए और कथित तौर पर गैस रिलीज करने वाली वस्तुएं फेंक दी. इससे पूरे सदन में धुआं-धुआं हो गया. इस घटना के बाद लोकसभा में हड़कंप मच गया. हालांकि थोड़ी देर बाद दोनों लोगों को पकड़ लिया गया. इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

संसद भवन के अंदर से पकड़े गए आरोपियों में से एक का नाम अमोल शिंदे है. जिसकी उम्र 25 साल के करीब बताई जा रही है. वहीं दूसरी 42 साल की नीलम है. ये लोग सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे. बसपा सांसद दानिश अली ने बताया कि दोनों लोग मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर विजिटर पास के जरिए एंट्री की थी. आरोपी स्मोक कैंडल जूतों में छिपाकर ले गए थे.

ये भी पढ़ें- एमपी में शिवराज सरकार का अंत, मोहन ने संभाली कमान, ये बने डिप्टी सीएम 

जूते में छिपाकर ले गए थे स्मोक कैंडल
यह घटना तब हुई जब लोकसभा में कार्यवाही चल रही थी. दोनों युवक विजिटर गैलरी से नीचे कूद गए, जहां सांसद सीटों पर बैठे थे. कूदते ही दोनों युवक आगे की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया. उस समय सदन में मौजूद सांसदों ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने जूते से कुछ निकालने का प्रयास किया. कई सांसदों ने यह भी बताया कि उस समय सदन के अंदर पीला सा धुंआ भी नजर आया.

दरअसल, आरोपियों ने लोकसभा की विजिटर गैलरी में घुसते ही जूते से स्मोक कैंडल जला दी थी. जिससे सदन में धुआं-धुआं हो गया. धुएं से बारूद की गंध आ रही थी. हालांकि थोड़ी देर बाद सांसदों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षा एजेंसी जांच में जुट गई हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement