Advertisement

Parliament Monsoon Session: 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा संसद का मॉनसून सत्र, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

भारत के राष्ट्रपति ने सरकार के उस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है, जिसमें संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2025 तक आयोजित करने की बात कही गई थी.

Latest News
Parliament Monsoon Session: 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा संसद का मॉनसून सत्र, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Parliament Monsoon Session 2025

Add DNA as a Preferred Source

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 21 जुलाई से 21 अगस्त, 2025 तक संसद का मानसून सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. संसद का यह सत्र एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियों और अहम विधायी कार्यों का केंद्र बनेगा. 

 13-14 अगस्त को नहीं होगी बैठक 

इस वर्ष का मानसून सत्र कुल 23 कार्यदिवसों तक चलेगा. हालांकि 13 और 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण संसद की बैठक नहीं होगी. इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और पारित होने की संभावना है. 

 संसदीय कार्य मंत्री का बयान 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कुछ दिनों पहले एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया था कि सरकार ने संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलाने का निर्णय लिया है. हालांकि अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह सत्र 21 अगस्त तक चलने वाला है. सूत्रों के अनुसार, सरकार संसद के नियमों के तहत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. 

बजट सत्र के बाद पहली बैठक 

गौरतलब है कि संसद का पिछला बजट सत्र 31 जनवरी 2025 को शुरू हुआ था, जो 4 अप्रैल 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद से संसद में कोई सत्र नहीं हुआ. ऐसे में मानसून सत्र के जरिए तीन महीने से अधिक के अंतराल के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही फिर से शुरू होगी. 

 
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement