Advertisement

महाराष्ट्र: परभणी में सविंधान की रेप्लिका तोड़ने पर बवाल, आगजनी और तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल

Violence in Parbhani: परभणी के लोग पुलिस से मांग कर रहे हैं कि बीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर लगी संविधान की रेप्लिका तोड़ने वाले सूत्रधारों का पता लगाया जाए.

Latest News
महाराष्ट्र: परभणी में सविंधान की रेप्लिका तोड़ने पर बवाल, आगजनी और तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल

Parbhani violence

Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र का परभणी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर लगी संविधान की रेप्लिका को कथित तौर पर तोड़ने के मामले में बुधवार को हिंसा भड़क गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद के बीच भीड़ ने आगजनी और तोड़फोड़ की. भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर परभणी नांदेड़ हाइवे को जाम कर दिया. इस हिंसा में कई पुलिसवालों के घायल होने की खबर है.

जानकारी के मुताबिक, परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर डॉ. बीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने स्थापित संविधान की पत्थर की रेप्लिका मंगलवार को क्षतिग्रस्त पाई गई, जिसको देखकर लोग भड़क गए. पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, लेकिन स्थानीय नेताओं ने बुधवार को इसका विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू कर दिया.

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
एसपी यशवंत काले ने कहा, ‘आज दोपहर करीब एक बजे एक दुकान के बाहर पाइपों में आग लगा दी गई. भीड़ के हिंसक होने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और उन्हें तितर-बितर कर दिया.’ 

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी पुलिस से मांग कर रहे हैं कि अंबेडकर की प्रतिमा पर लगी संविधान की रेप्लिका तोड़ने वाले सूत्रधारों का पता लगाया जाए. स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के वासमत इलाके में भी बंद का असर देखा गया.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement