Advertisement

'घर में है विभीषण', तेज प्रताप यादव पर बोले पप्पू यादव, ऐश्वर्या राय को बरबाद कर दिया, डूब मरना चाहिए

Pappu Yadav on Tej Pratap Yadav: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने खुलकर तेज प्रताप यादव का समर्थन किया. उन्होंने लालू यादव समेत बीजेपी नेताओं के बारे में क्या-क्या कहा आइये जानते हैं.

Latest News
'घर में है विभीषण', तेज प्रताप यादव पर बोले पप्पू यादव, ऐश्वर्या राय को बरबाद कर दिया, डूब मरना चाहिए

Tej Pratap Yadav and Pappu Yadav

Add DNA as a Preferred Source

तेज प्रताप यादव (Tej pratap Yadav) ने जब से अनुष्का यादव को पत्नी के रूप में स्वीकार करने वाला पोस्ट एक्स पर शेयर किया है, तभी से बिहार की राजनीति में खासकर राष्ट्रीय जनता दल में और लालू यादव के परिवार में भारी उथल-पुथल चल रही है. 

हालांकि, इस बीच लालू परिवार में खुशी की लहर आई की तेजस्वी यादव दोबारा पिता बने, लेकिन तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया गया है. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ Pappu Yadav तेजप्रताप के समर्थन में खुलकर सामने आए और उन्होंने कहा, 'लालू जी को क्या जल्दी थी पता नहीं.' उन्होंने कहा कि लालू जी के घर में विभीषण है जो ये कर रहा है. नहीं तो कौन पप्पी-चुम्मी वाला पोस्ट लगाता है. 

दो शादी और भ्रष्टाचार अब कोई मुद्दा नहीं
बिहार पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव खुल कर तेज प्रताप के समर्थन में सामने आए और उन्होंने कहा, 'दो शादी और भ्रष्टाचार अब अपने देश में कोई मुद्दा नहीं रह गया है.' वह आगे कहते हैं, 90 फीसदी सांसद पॉर्न देखता है.'

उन्होंने पिछले कुछ दिनों में भाजपा विधायकों और सांसदों के वायरल हुए वीडियो पर जमकर कटाक्ष किया. इंडिया.कॉम से बातचीत करते हुए वह बोले कि अब सेक्सुअल एक्सप्लोइटेशन कोई मुद्दा नहीं रह गया है. अब यह कोई  मुद्दा नहीं रह गया है. राजा महाराजा भी 100 पटरानी रखते थे. नेताओं के लिए बात की जाती है लेकिन फिल्मिस्तान  में ये मुद्दा है क्या?

90% नेता देखते हैं पॉ... BJP नेताओं को देखिए
पप्पू यादव ने कहा कि 90% नेता पॉर्न देखते हैं. वह बोले लेकिन क्या हुआ और क्या होता है उन नेताओं का? उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के एक के बाद एक नेताओं का नाम लेना शुरू किया. वह आगे बोले, 'कुलदीप सिंह सेंगर, बृजभूषण शरण सिंह और एमपी के बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ के बारे में सवाल किया. क्या हुआ इन नेताओं का?
बीजेपी पर तंज कसते हुए निर्दलीय सांसद ने कहा कि बीजेपी के नेता इन दिनों डॉक्टर हो गए हैं. अब पेट दर्द होता है तो बीजेपी के पास जाइए सहारा मिलेगा तो ठीक हो जाएगा. 

डूब मरना चाहिए
तेज प्रताप के समर्थन में उतरे पप्पू यादव से जब ये पूछा गया कि आपको नहीं लगता कि लालू परिवार ने और खुद तेज प्रताप ने ऐश्वर्या राय के साथ गलत किया है, इस पर वो बेधड़क बोले- हां उस लड़की के साथ गलत किया गया है. उन्होंने कहा कि उस समय मर जाना चाहिए. एक निर्दोष लड़की का जीवन खराब कर दिया.

लालू के घर में विभीषण
बिहार में इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं ऐसे में तेज प्रताप की ये फोटो पार्टी और खुद तेज प्रताप पर कितना असर डालेगी के जवाब में वो कहते हैं कि 'देखिए लालू के घर में विभीषण है. 'क्योंकि पप्पी चुम्मा लेने वाला वीडियो तो वो वायरल नहीं करेंगे? कौन अपनी पत्नी का नुमाइश करता है. तेज प्रताप ने स्वीकार कर लिया कि हां है मेरी अपनी है. हमने शादी की है. 

उन्होंने बहुत बेबाकी से कहा  कि इस देश में भ्रष्टाचार और सेक्स कोई मुद्दा नहीं रह गया है. उन्होंने बातों बातों में कांग्रेस से सांसद और नेता शशि थरूर पर भी कटाछ किया, हालांकि उन्होंने उनका नाम नहीं लिया लेकिन उनका पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से रिश्ते पर कहा कि हर कोई दो दो तीन तीन पत्नी रखे हुए है क्या सीएम..क्या एक्स सीएम. कोई तो पत्नी के मरने पर पाकिस्तान की पत्रकार से भी रिश्ता रखे हुए है.

तेज प्रताप का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव को इतनी जल्दी क्या थी समझ नहीं आया. सबसे ज्यादा बीजेपी के नेताओं का पॉ...वायरल है. वहीं बीजेपी नेता ने ऐश्वर्या और अनुष्का के अलावा तेज प्रताप की जिंदगी में तीसरी लड़की के बारे में भी कहा है उसपर कटाक्ष करते हुए पप्पू यादव कहते हैं कि जो नेता तेज प्रताप की जिंदगी में तीसरी लड़की की बात कर रहे हैं उनका बेटा क्या करता है? कोई है पूछने वाला?

तेज बोले 'जयचंद'
बता दें कि तेज प्रताप यादव  के एक्स हैंडल  से अनुष्का के साथ शादी किए जाने की फोटो वायरल होने के बाद आनन फानन  में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने एक्स कर पिछले शनिवार को पार्टी से  छह  साल  के लिए  सस्पेंड कर  दिया था. वहीं, रविवार को एक बार  फिर  तेज प्रताप ने एक्स किया, 'मेरे प्यारे मम्मी पापा.

मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश. आप है तो सबकुछ है मेरे पास. मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और.पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग.बस मम्मी पापा आपदोनो स्वस्थ और खुश रहे हमेशा.'

तेज प्रताप के इस ट्वीट के बाद से एक बार फिर सियासत गर्म है और राजनीतिक पार्टियां चुनाव के इस मौसम में तेज प्रताप को भुनाने में लगी है साथ ही कुछ लोग लालू परिवार की लड़ाई खुल कर मैदान  में आ गई है कि बात कर रहे हैं.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement