Advertisement

पंकज त्रिपाठी ने छोड़ा EC नेशनल आइकन का पद, चुनाव आयोग ने बताया कारण

पंकज त्रिपाठी को 2022 में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के नेशनल आइकन पद पर नियुक्त किया गया था. लेकिन अब लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने इस पद को छोड़ दिया है.

Latest News
पंकज त्रिपाठी ने छोड़ा EC नेशनल आइकन का पद, चुनाव आयोग ने बताया कारण

Pankaj Tripathi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लोकसभा चुनाव से पहले बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बड़ा कदम उठाया है. पंकज त्रिपाठी ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के नेशनल आइकन पद से इस्तीफा दे दिया है. अभिनेता को साल 2022 भारतीय चुनाव आयोग के नेशनल आइकन के तौर पर नियुक्त किया गया था. पंकज ने EC का नेशनल आइकन पद क्यों छोड़ा है इसके बारे में चुनाव आयोग ने कारण बताया है.

चुनाव आयोग ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, 'आगामी फिल्म में पकंज त्रिपाठी एक राजनीतिक नेता की भूमिका में नजर आएंगे. ऐसे में वह अपने रोल को स्वीकार करते हुए MoU की शर्तों के अनुसार स्वेच्छा से ECI के नेशनल आइकन के पद छोड़ रहे हैं. अभिनेता अक्टूबर 2022 से मतदाता जागरूकता और SVEEP से जुड़े थे. उनके प्रभावशाली योगदान के लिए बहुत बहुत आभार.'

चुनाव आयोग के बयान से साफ है कि पंकज त्रिपाठी को उनकी आने वाली फिल्म 'मैं हूं अटल' की वजह से चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर पद को छोड़ना पड़ा है. वह इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है. 'मैं हूं अटल' फिल्म 19 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है.

ये भी पढ़ें- शरद पवार को भी लगेगा झटका? NCP MLAs की अयोग्यता पर फैसले की बारी

ABVP के सदस्य थे पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में एक न्यूज एंजेसी को दिए इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए थे. उन्होंने बताया कि मेरे मन में भी एक बार राजनीति में आने का विचार आया था. लेकिन एक मामले में पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया और खूब पीटा. इसके बाद यह विचार वहीं छोड़ दिया. समय के साथ मेरा झुकाव नाटकों की ओर हो गया और बाद में मैं थिएटर करने लगा. पंकज त्रिपाठी अपने कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement