भारत
Panchkula Crime News: हरियाणा के पंचकुला से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पर खड़ी एक कार के दरवाजे जब पुलिस ने खोले तो अंदर से 7 लोगों की लाशें निकली. जानें पूरा मामला
Panchkula Crime News: हरियाणा के पचंकुला शहर से क्राइम की ऐसी वारदात सामने आई है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. यहां पर रात के अंधेरे में कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. घटना पूरी तरह से ऐसी प्रतीत होती है जैसी किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट हो, लेकिन ये फिल्म नहीं हकीकत है. दरअसल इस केस में पार्क में खड़ी एक गाड़ी में 7 लोगों लाश मिलने से हड़कंप मच गया हैं. हैरानी की बात तो ये है कि ये सभी 7 लोग एक ही परिवार के थे, जिसमें आदमी, औरतें और बच्चे भी शामिल थे.
बुराड़ी जैसा कांड
बुराड़ी जैसे इस कांड से आस-पास के लोगों में दहशत का महौल है. पहली नजर में तो पंचकुला पुलिस का मानना है कि ये मामला आत्महत्या का हो सकता है. पुलिस को शक है कि हो सकता है परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की हो. बता दें कि पंचकूला के सेक्टर 27 में सोमवार रात 10 बजे एक खाली प्लॉट में ये कार खड़ी दिखाई दी. इस कार की सूचना पाक पुलिस ने अंदर झांका तो हैरान रह गई. इसमें बच्चे महिलाएं और पुरुष बेसुध हालत में पड़े थे. कार को जब खोला गया तो ज्यादातर सदस्य दम तोड़ चुके थे.
ये भी पढें-Covid 19 Cases: देशभर में कोरोना के 1000 से ज्यादा एक्टिव केस, डॉक्टर से जानिए कैसे रहें सुरक्षित
परिवार के ऊपर था कर्ज
मरने वालो में दादा-दादी, 12-13 साल की दो लड़कियां, एक 14 साल का लड़का और उनके माता-पिता शामिल थे. बता दें कि ये परिवार उत्तराखंड से ताल्लुख रखता था और कुछ ही समय पहले चंडीगढ़ में शिफ्ट हुआ था. ऐसा बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों ने जहर खाया हैं. कार में बच्चों के स्कूल बैग, खाने-पीने की चीजें और अन्य सामान भी मिले. खबर ये भी है कि प्रवीण के परिवार को ऊपर बड़ा कर्ज था. उन्होंने टूर एंड ट्रेवल्स का बिजनेस शुरू किया लेकिन वह फेल हो गया था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.