Advertisement

पाकिस्तान ने अमेरिका में जाकर फिर से दी परमाणु हथियार की गीदड़ भभकी, भारत ने पुरानी आदत बताकर दी चेतावनी

अमेरिका पहुंचकर पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर ने फिर से परमाणु हथियार की गीदड़भभकी दी है, इस पर भारत ने इसे पुरानी आदत बताते हुए कड़ा जवाब दिया...

Latest News
पाकिस्तान ने अमेरिका में जाकर फिर से दी परमाणु हथियार की गीदड़ भभकी, भारत ने पुरानी आदत बताकर दी चेतावनी

Asim Munir 

Add DNA as a Preferred Source

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर की भारत के खिलाफ नई परमाणु धमकी ने उस देश में परमाणु कमान और नियंत्रण की विश्वसनीयता को लेकर लंबे समय से चली आ रही आशंकाओं को और मजबूत किया है, जहां सेना आतंकवादी संगठनों के साथ मिलीभगत में है. भारत सरकार किसी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगी.

'परमाणु हथियारों की धमकी देना पाकिस्तान की पुरानी आदत'

अमेरिकी धरती से मुनीर की कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने कहा कि परमाणु हथियारों की धमकी वाले बयान देना पाकिस्तान की आदत है. भारत ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाता रहेगा. वाशिंगटन को दिए गए संदेश में कहा गया कि यह भी खेदजनक है कि ये टिप्पणियां एक मित्रवत तीसरे देश की धरती से की गईं.

फ्लोरिडा के टैम्पा में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने भविष्य में भारत के साथ युद्ध के दौरान अपने देश के अस्तित्व को खतरा होने की स्थिति में कथित तौर पर परमाणु हमला करने की धमकी दी. पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान की ओर नदियों के जल प्रवाह को रोका तो इस्लामाबाद भारतीय बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देगा.

दो महीने में पाकिस्तानी आर्मी चीफ की दूसरी अमेरिकी यात्रा

मीडिया में आई खबरों में मुनीर के हवाले से कहा गया, 'हम एक परमाणु राष्ट्र हैं. अगर हमें लगता है कि हम तबाह होने जा रहे हैं तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी तबाही के रास्ते पर ले जाएंगे.' मुनीर इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं, जो पिछले दो महीनों में उनकी दूसरी यात्रा है. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'परमाणु हथियार की धमकी देना पाकिस्तान की आदत है. उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय समुदाय ऐसी टिप्पणियों में निहित गैरज़िम्मेदारी पर अपने निष्कर्ष निकाल सकता है, जो ऐसे देश में परमाणु कमान और नियंत्रण की विश्वसनीयता पर गहरी शंकाओं को और पुष्ट करती हैं, जहां सेना आतंकवादी समूहों के साथ मिली हुई है.'

भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब

उन्होंने कहा, 'यह भी खेदजनक है कि ये टिप्पणियां किसी मित्र देश की धरती से की गई हैं.' जायसवाल ने कहा कि भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा. हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाते रहेंगे.

सूत्रों ने कहा कि मुनीर की टिप्पणियां पाकिस्तान की इस प्रवृत्ति का हिस्सा हैं कि जब भी अमेरिका पाकिस्तानी सेना का समर्थन करता है, तो वह हमेशा अपना असल आक्रामक चेहरा प्रदर्शित करने लगता है. उन्होंने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है और वहां की सेना ही देश को नियंत्रित करती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement