Advertisement

PAK की शर्मनाक करतूत! खतरे में थी 227 यात्रियों की जान, टर्बुलेंस में फंसी Indigo फ्लाइट को एयरस्पेस यूज करने से रोका

दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट की बुधवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. अचानक ओलावृष्टि होने से उसका नोज टूट गया था. उसके पायलट ने आपात स्थिति से बचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी लेकिन पाकिस्तान ने एयरस्पेस यूज करने की इजाजत नहीं दी.

Latest News
PAK की शर्मनाक करतूत! खतरे में थी 227 यात्रियों की जान, टर्बुलेंस में फंसी Indigo फ्लाइट को एयरस्पेस यूज करने से रोका
Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान की नापाक हरकत का एक बार फिर खुलासा हुआ है. दरअशल, बुधवार को दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट 6E 2142 अचानक ओलावृष्टि और टर्बुलेंस की चपेट में आ गई. पायलट ने आपात स्थिति से बचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी. लेकिन पाकिस्तान ने आपात स्थिति होने के बाद भी भारतीय हवाई जहाज को पाक के एयरस्पेस यूज करने की इजाजत नहीं दी. उस फ्लाइट में 227 यात्री सवार थे, जिनकी जान खतरे में थी. हालांकि, पायलट ने सूझबूझ से श्रीनगर में इस फ्लाइट की सफलतापूर्वक इमरजेंसी लैंडिंग करवाई. 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, बुधवार को इंडिगो का विमान जब अमृतसर के ऊपर से उड़ रहा था तब तब पायलट ने टर्बुलेंस महसूस किया. इसके साथ ही प्लाइट का नोज भी टूट गया. उन्होंने लाहौर ATC से बात की, ताकि वह कुछ समय के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस में घुसकर खराब मौसम से बच सकें, लेकिन लाहौर ATC ने इस अनुरोध को खारिज कर दिया. इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट की जो तस्वीरें सामने आई, उसमें सवार यात्रियों का जो डरावना अनुभव सामने आया, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि जो भी हुआ वो बेहद भयानक था. 

ये भी पढ़ें-वक्फ कानून पर सुनवाई पूरी, Supreme Court ने सुरक्षित रखा फैसला, पढ़ें 5 पॉइंट्स

विमान में बैठे यात्रियों का अनुभव

इस घटना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने कहा था कि इंडिगो की फ्लाइट 6E2142 को खराब मौसम में ओले झेलने पड़े, जिसके बाद पायलट ने आपात स्थिति घोषित की. सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं. वहीं, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. विमान में सवार TMC सांसद सागरिका घोष ने घटना को मौत के करीब का अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि लोग चिल्ला रहे थे, प्रार्थना कर रहे थे. मुझे लगा कि मेरी जिंदगी अब खत्म है. जब विमान उतरा, तो हमने देखा कि उसकी नाक (nose cone) पूरी तरह टूट चुकी थी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement