Advertisement

अब ZEE News को टारगेट कर रहा पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर की कवरेज से बौखलाए शहबाज-मुनीर, किया साइबर अटैक

ZEE NEWS की कड़ी कवरेज से बौखलाए पाकिस्तान ने उसके सर्वर को हैक करने की साजिश रची, लेकिन ZEE NEWS की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के चलते यह साइबर अटैक नाकाम कर दिया गया.

Latest News
अब ZEE News को टारगेट कर रहा पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर की कवरेज से बौखलाए शहबाज-मुनीर, किया साइबर अटैक

cyber attack on zee news

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय न्यूज चैनल ZEE NEWS पर पाकिस्तान द्वारा एक साइबर हमला करने की कोशिश सामने आई है. यह हमला चैनल के तीन प्रमुख सेंटर्स जिसमें मुंबई, भोपाल और पटना को निशाना बनाया गया है.   प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह साइबर अटैक समय रहते पहचान लिया गया और इसकी गंभीरता को देखते हुए तुरंत आवश्यक कदम उठाए गए, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब क्षेत्रीय तनाव, विशेषकर मीडिया कवरेज से जुड़ी खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस घटना की जांच जारी है और यह समझने की कोशिश हो रही है कि हमले के पीछे का क्या उद्देश्य क्या था. 

आधिकारिक बयान का इंतजार 

सूत्रों के अनुसार, यह हमला हाई-लेवल साइबर इन्फ्रास्ट्रक्चर के जरिए किया गया था, लेकिन साइबर सुरक्षा टीमें पहले से अलर्ट थीं और हमले को समय रहते रोक दिया गया. ZEE NEWS की ओर से इस घटना को लेकर अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन आंतरिक सूत्रों की माने तो डेटा और संचालन पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है. इस हमले की जांच अब राष्ट्रीय स्तर पर की जा रही है और साइबर एक्सपर्ट्स यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस हमले के पीछे कौन सा समूह हो सकता है.

हमलों की संख्या में इजाफा

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय न्यूज चैनलों पर ऐसे हमलों की संख्या में इजाफा देखा गया है, खासकर तब जब वे किसी संवेदनशील मुद्दे को कवर कर रहे हों. मीडिया पर साइबर अटैक की घटनाएं प्रेस की स्वतंत्रता और डिजिटल सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय बन रही हैं. यह मामला एक बार फिर यह सवाल उठाता है कि क्या मीडिया संस्थानों को और अधिक साइबर सुरक्षा उपाय अपनाने की आवश्यकता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement