Advertisement

पानी के बिना बेहाल हुआ पाकिस्तान! विदेश मंत्री इसहाक डार बोले- युद्ध की आशंका नहीं, पर सिंधु नदी का पानी...

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद के साथ-साथ दूसरे मुद्दों, जैसे सिंधु जल संधि, पर भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है.

पानी के बिना बेहाल हुआ पाकिस्तान! विदेश मंत्री इसहाक डार बोले- युद्ध की आशंका नहीं, पर सिंधु नदी का पानी...
Add DNA as a Preferred Source

22 अप्रैल को सीमा पार से आए आतंकियों ने पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी. इस आतंकवादी घटना के जवाब में भारत ने सिंधु जल संधि रद्द कर दी थी. इसके बाद से पाकिस्तान पानी की कमी से जूझ रहा है. अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने कहा है कि पाकिस्तान सिंधु जल संधि पर बात करना चाहता है.

सिंधु जल संधि पर क्या बोला पाकिस्तान

इसहाक डार ने कहा कि पाकिस्तान भारत से बातचीत के लिए तैयार है लेकिन उतावला नहीं है. पाकिस्तान आतंकवाद के साथ-साथ दूसरे मुद्दों पर भी बात करना चाहता है. इसमें सिंधु जल संधि भी शामिल है. इसहाक डार ने दावा किया कि सिंधु जल संधि को रद्द नहीं किया जा सकता है.  भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1960 में Indus Water Treaty हुई थी. ये समझौता सिंधु बेसिन की छह नदियों के पानी को लेकर दोनों देशों के विवाद के चलते किया गया था.

'युद्ध की आशंका नहीं'

इसहाक डार ने कहा, 'सीज़फायर लागू है और दोनों देश इस दिशा में काम कर रहे हैं. इसलिए मेरी राय में युद्ध की कोई आशंका नहीं है.' डार ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है.

आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया था. कई पाकिस्तानी चैनलों, सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में बैन कर दिया था. 7 मई को पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद की जड़ को नष्ट करने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. भारत ने 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक किया था. इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से लगातार तीन दिन भारत पर हवाई हमले की कोशिश की गई. जिसे भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था. 10 मई को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम का ऐलान किया गया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement