Advertisement

Pakistan Espionage Case: जासूसी के आरोप में अरेस्ट हुई ज्योति मल्होत्रा को लेकर किए जा रहे ये 5 दावे झूठ हैं

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर हिसार पुलिस ने एक डिटेल्ड प्रेस नोट जारी किया है. पुलिस ने जानकारी दी है कि ज्योति मल्होत्रा से जुड़े और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

Pakistan Espionage Case: जासूसी के आरोप में अरेस्ट हुई ज्योति मल्होत्रा को लेकर किए जा रहे ये 5 दावे झूठ हैं

Jyoti Malhotra 

Add DNA as a Preferred Source

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुई ज्योति मल्होत्रा फिलहाल हरियाणा पुलिस की कस्टडी में है. ज्योति पर पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स को भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां देने का आरोप है. ज्योति से हरियाणा पुलिस की पूछताछ जारी है. हिसार पुलिस ने जानकारी दी है कि ज्योति मल्होत्रा से बरामद हुए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस और उसकी बैंक डिटेल्स की जांच की जा रही है.

इस बीच ज्योति के मामले में कुछ गलत जानकारियां भी तेज़ी से वायरल हैं. इसे लेकर हिसार पुलिस ने एक डिटेल्ड प्रेस रिलीज़ जारी की है. इस प्रेस रिलीज़ में ज्योति मल्होत्रा से जुड़ी गलत जानकारियों का फैक्ट चेक किया गया है, इसके साथ ही हिसार पुलिस ने जानकारी दी है कि ज्योति मल्होत्रा से हिसार पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं, हालांकि ज्योति की कस्टडी हिसार पुलिस के पास ही है.

Jyoti Malhotra मामले में Hisar Police का फैक्ट चेक

- दावे किए जा रहे थे कि ज्योति ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंट्स को भारत के मिलिट्री एस्टैब्लिशमेंट्स की तस्वीरें भेजी हैं. हिसार पुलिस ने कहा, 'आरोपी की किसी भी सैन्य, रक्षा और रणनीतिक जानकारी तक पहुंच होने को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं है.'

- हिसार पुलिस ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा के वॉट्सऐप चैट को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं वो अभी कंफर्म नहीं किए जा सकते हैं. पुलिस के मुताबिक, बरामद हुआ फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजे गए हैं, जहां डिवाइस में मौजूद कॉन्टेंट की जांच की जा रही है.

- ज्योति मल्होत्रा की कथित डायरी के पन्ने टीवी और सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किए जा रहे हैं, ये डायरी पुलिस के कब्जे में नहीं है.


ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने निकाला एक और पाकिस्तानी अधिकारी, पुलिस ने पहली बार बताया Jyoti Malhotra से क्या मिला, पढ़ें 5 पॉइंट्स


- पुलिस ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा ये जानते हुए भी उन लोगों के संपर्क में थी कि वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंट्स हैं.हालांकि, अभी तक कोई सीधा तथ्य सामने नहीं आया है जिससे ये कहा जा सके कि ज्योति मल्होत्रा आतंकवादी संगठनों के संपर्क में थी. ज्योति की किसी आतंकवादी घटना में संलिप्तता अभी सामने नहीं आई है.

- ये दावा किया जा रहा था कि ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तानी एजेंट दानिश से धर्म बदलकर शादी कर ली है. पुलिस का कहना है कि इसे लेकर अभी तक कोई तथ्य सामने नहीं आया है.

हिसार पुलिस ने कहा है कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है. इसके साथ ही मीडिया से अपील की है कि वो इस मामले की रिपोर्टिंग में संवेदनशीलता बरतें और किसी भी जानकारी को आधिकारिक सूत्रों से पुष्ट किए बिना प्रकाशित या प्रसारित न करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement