Advertisement

'इसकी कोई माफी नहीं', पहलगाम हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश, कैंडिल मार्च में शामिल हुए राहुल गांधी और ओवैसी

पहलगाम हमले के विरोध में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और ओवैसी ने कैंडल मार्च निकाली. इसके साथ ही सभी विपक्षी पर्टियों ने इस मामले में खुलकर सरकार का सहयोग करने की बात कही है.

Latest News
'इसकी कोई माफी नहीं', पहलगाम हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश, कैंडिल मार्च में शामिल हुए राहुल गांधी और ओवैसी
Add DNA as a Preferred Source

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोश में है. आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को मासूम पर्यटकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई. इस हमले के खिलाफ देशभर में रोष है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने पूरे देश में कैंडल मार्च निकाला. लोगों की एक ही मांग है कि जिन कायर आतंकियों ने ऐसा काम किया है, उन्हें जल्द से जल्द उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए. इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की मौजूदगी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'कैंडल मार्च' निकालकर पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी.

कांग्रेस ने क्या कहा  

कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी दिल्ली में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल मार्च में शामिल हुए. वहीं, कांग्रेस ने अपने X पर लिखा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने 26 बेगुनाहों की जान ले ली. यह मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है, जिसकी कोई माफी नहीं है. आज नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को 'कैंडल मार्च' निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

ये भी पढ़ें-Russia के बाद US से भी भारत को हरी झंडी, Pakistan की फिर 'गीदड़ भभकी', 5 पॉइंट्स में पूरी बात

इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने X पर लिखा कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने 26 बेगुनाहों की जान ले ली. यह मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध है, जिसकी कोई माफी नहीं है.

ओवैसी भी कैंडल मार्च में शामिल 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी कैंडल मार्च में शामिल हुए. इस दौरान सीएम रेड्डी ने कहा कि मेरी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक ही गुजारिश है. आतंकवादियों ने हमारे देशवासियों पर हमला किया. यह हम 140 करोड़ लोगों के लिए मिलकर इसका मुंह तोड़ जवाब देने का वक्त है. तेलंगाना राज्य की 4 करोड़ जनता और दुनिया भर के सौ देशों के प्रतिनिधियों ने आज यहां एक साथ होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए आवाज उठाई है.

#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और अन्य नेता #PahalgamTerroristAttack के विरोध में कैंडल मार्च में शामिल हुए। pic.twitter.com/HM93V0RsEu

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement