Advertisement

पहलगाम हमले के बाद गुस्से में हिंदुस्तान, पाकिस्तान एंबेसी के चारों तरफ बढ़ाई गई सुरक्षा, भारत ने 7 दिनों में देश छोड़ने का दिया आदेश

पहलगाम हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले के बाद पूरे हिंदुस्तान का खून खौल रहा है. ऐसे में सरकार ने पाक उच्चायोग की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी है.

Latest News
पहलगाम हमले के बाद गुस्से में हिंदुस्तान, पाकिस्तान एंबेसी के चारों तरफ बढ़ाई गई सुरक्षा, भारत ने 7 दिनों में देश छोड़ने का दिया आदेश
Add DNA as a Preferred Source

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में  हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की जान चली गई थी. आतंकवादियों ने मासूम पर्यटकों को निशाना बनाकर उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया. इस हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. पुलवामा अटैक के बाद ये दूसरा सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. इस कायराना हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान को मानते हुए भारत ने कई अहम निर्णय लिए हैं. पूरे देश में इस हमले से भारी नाराजगी है और पूरे हिंदुस्तान का खून खौल उठा है. जिसके चलते अब पाक उच्चायोग की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है. इसके साथ ही पाकिस्तान एंबेसी के आसपास भी किसी को जाने की अनुमति नहीं है. इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को 7 दिनों में भारत छोड़ने का आदेश दिया है.  

भारत ने जारी किया समन 

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान के उच्चायुक्त साद अहमद को भारत ने समन किया है. 7 दिनों के अंदर देश छोड़ने का फरमान भी जारी किया गया है. अब भारत से तो पाक अधिकारियों की विदाई होगी ही, इसके साथ ही पाकिस्तान से भी भारत के रक्षा सलाहकारों को अब वापस बुला लिया गया है. 

ये भी पढ़ें-पहलगाम हमले के बदले पानी की चोट, जानें क्या है सिंधु जल समझौता, अब बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान

इस हमले के बाद भारतीयों में काफी गुस्सा देखाने को मिल रहा है. पाकिस्तान एंबेसी के आसपास और आने जाने वाले सभी रस्ते बंद कर दिए गए हैं, किसी को वहां नहीं जाने दिए जा रहा है. मीडिया को भी पाक उच्चायोग के आस पास जाने की मनाही है. हैवी सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स किए गए हैं जिसमें पैरामिलिट्री फोर्स और दिल्ली पुलिस के जवानों ने पाक उच्चायोग के चारों तरफ कई लेयर की सुरक्षा बढ़ा दी है. पाक उच्चायोग के आसपास की सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है ताकि लोग आगे न जाएं. पुलिस किसी को भी पाक उच्चायोग के आसपास नहीं जाने दे रही है यहां तक कि मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों को भी उधर नहीं जाने दिया जा रहा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement