Advertisement

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के आतंकी आदिल हुसैन का घर सुरक्षाबलों ने बम से उड़ाया, आसिफ शेख के घर बुलडोजर एक्शन

पहलगाम हमले के बाद भारत का खून खौल रहा है. इसी कड़ी में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी आदिल हुसैन का घर बम से उड़ा दिया है. जबकि दूसरे आतंकी आसिफ शेख का घर प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया.

Latest News
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के आतंकी आदिल हुसैन का घर सुरक्षाबलों ने बम से उड़ाया, आसिफ शेख के घर बुलडोजर एक्शन
Add DNA as a Preferred Source

पहलगाम हमला एक रूंह कंपा देने वाला हमला था. 22 अप्रैल को हुआ ये घायत हमला पूरे देश को झकझोर देने वाला था. आतंकवादिनों ने मासूम पर्यटकों को निशाना बनाकर उनकी जान ले ली. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई. इतने बड़े हमले के बाद पूरे भारत की खून खौल रहा है. ऐसे में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल हुसैन का घर बम से उड़ा दिया है. जबकि दूसरे आतंकी आसिफ शेख का घर प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया. 


VIDEO | House of terrorist Asif Sheikh, who was allegedly involved in Pahalgam terror attack, was blown up in Jammu and Kashmir's Tral. More details awaited.

(Source: Third Party)

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/KQLGoPRpgf— Press Trust of India (@PTI_News) April 25, 2025

आतंकियों का घर मिट्टी में मिलाया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने त्राल में आतंकी आसिफ के घर पर छापा मारा, जहां विस्फोटकों का जखीरा मिला. घर को बम से उड़ा दिया गया जिसके बाद यहां धमाके की आवाज सुनाई दी. वहीं, आसिफ शेख के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया.

ये भी पढ़े-LOC पर पाकिस्तान ने शुरू की फायरिंग, भारत ने भी दिया जवाब, आर्मी चीफ बॉर्डर के लिए होंगे रवाना

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अब तक करीब 2000 लोगों से पूछताछ की है. वहीं, कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है. सुरक्षाबल लगातार आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं. इसके साथ ही भारत सरकार ने भी कई बड़े फैसले लिए हैं. हमले में मारे गए 26 लोगों का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया. आतंकवादियों ने मासूम पर्यटकों को निशाना बनाया. धर्म पूछकर गोली मारी और बड़ी निर्दयता से 26 लोगों की हत्या कर दी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement