Advertisement

'24 से 36 घंटे में भारत कर सकता है हमला', पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का बड़ा बयान, क्या डर गया पाकिस्तान?

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है. इसी बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाहर तरार ने ये दावा किया है कि भारत अलगे 24 से 36 घंटे में पहलगाम हमले का बहाना बनाकर पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है.

Latest News
'24 से 36 घंटे में भारत कर सकता है हमला', पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का बड़ा बयान, क्या डर गया पाकिस्तान?
Add DNA as a Preferred Source

जम्मू-कश्मीर के पहगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. हमले में आतंकवादियों ने 28 पर्यटकों की जान ले ली. इस हमले के बाद से ही भारत सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं. भारत सरकार के एक-एक कदम से अब पाकिस्तान बौखलाता जा रहा है. इसी बीच बुधवार को पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने देर रात करीब डेढ़ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि हमें विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है, जो यह संकेत देती है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है. 

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाहर तरार ने क्या कहा 

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाहर तरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, "पाकिस्तान के पास ऐसी पुख्ता इंटेलिजेंस है कि भारत 24 से 36 घंटों के अंदर एक फौजी हमला करने की नीयत रखता है और इसके लिए पहलगाम वाकिया को बहाना बनाया जा रहा है."

Pakistan has credible intelligence that India intends carrying out military action against Pakistan in the next 24-36 hours on the pretext of baseless and concocted allegations of involvement in the Pahalgam incident.
Indian self assumed hubristic role of Judge, Jury and… pic.twitter.com/WVW6yhxTJ0

ये भी पढ़ें-Pahalgam Attack: अटारी बॉर्डर पर छूटी यादें! किसी की पत्नी गई पाकिस्तान तो किसी से बिछड़े मासूम, भारत छोड़ रहे लोगों ने क्या कहा

मंत्री अताउल्लाह तरार ने आगे कहा कि अगर भारत कोई भी जंग जैसा कदम उठाता है तो पाकिस्तान की तरफ से इसका "जवाब" दिया जाएगा. तरार ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम हमले का सट पता लगाने के लिए विशेषज्ञों के एक तटस्थ आयोग द्वारा एक विश्वसनीय, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की खुले दिल से पेशकश की है. आपको बता दें ये बयान तब आया है जब पीएम मोदी ने आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के खिलाफ सेनाओं को खुली छूट दे दी है. हालांकि, मंत्री अताउल्लाह तरार के हमले वाले बयान पर भारत ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement