Advertisement

Padma Awards 2025: कौन हैं कुवैत की योगा ट्रेनर शेख ए जे अल सबाह, जिन्हें भारत सरकार ने पद्म पुरस्करों की सूची में किया शामिल

केंद्र सरकार ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित होने वाले नामों की घोषणा कर दी है. इस सूची में कुवैत की योगा ट्रेनर शेख ए जे अल सबाह का नाम भी शामिल है.

Latest News
Padma Awards 2025: कौन हैं कुवैत की योगा ट्रेनर शेख ए जे अल सबाह, जिन्हें भारत सरकार ने पद्म पुरस्करों की सूची में किया शामिल
Add DNA as a Preferred Source

Who is Sheikh AJ Al Sabah: केंद्र सरकार ने शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित होने वाले नामों की घोषणा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जिन लोगों को देश के इन सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजने के लिए चुना है, उनमें किसान से लेकर ट्रैवल ब्लॉगर और योग ट्रेनर भी शामिल हैं. इस लिस्ट में कुवैत की योगा ट्रेनर शेखा ए जे अल सबाह का नाम भी शामिल है. बता दें, पिछले साल दिसंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय कुवैत यात्रा के दौरान उन्होंने योग एवं वेलनेस एक्सपर्ट अल सबाह से भी मुलाकात की थी. आइए जानते हैं कौन हैं योग की शेख कही जाने वाली शेख ए जे अल सबाह.   

कौन हैं शेख ए जे अल सबाह 
अल सबाह कुवैत की योग प्रैक्टिशनर हैं, जिन्होंने 'दारात्मा' नाम की संस्था की स्थापना की है. 'दारात्मा' कुवैत का पहला लाइसेंस प्राप्त योग स्टूडियो है. अल सबाह ध्यान और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देकर भारत-कुवैत के लोगों के बीच संपर्क और गहरा करने में जुटी हैं. उन्होंने कुवैत में योग शिक्षा लाइसेंस लॉन्च किया, जो योग अभ्यास के लिए आधिकारिक मान्यता प्रदान करता है. 


यह भी पढ़ें - गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों का ऐलान, मेजर मंजीत और दिलवर खान को कीर्ति चक्र, 14 शौर्य चक्र, देखें पूरी लिस्ट


इस श्रेणी में दिया जाएगा पद्म सम्मान
अल सबाह ने शेम्स यूथ योगा की सह-स्थापना की, जो 0 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए एक व्यापक पाठ्यक्रम प्रदान करता है. 2021 में योमनक लिल यमन लॉन्च किया, जो यमनी शरणार्थियों और आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के लिए एक फंडरेजर है. 2020 में महामारी राहत के तहत कुवैत के वंचित बच्चों को शैक्षिक सामग्री प्रदान की. 48 वर्षीय शेख ए जे अल सबाह को मेडिसिन (योग) श्रेणी में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement