भारत
Padma Awards 2025: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था. इनमें13 हस्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में 2025 के लिए पद्म अवॉर्ड्स दिए. उन्होंने देश की 71 हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया. इनमें खेल, चिकित्सा, विज्ञान, कला और सामाजिक कार्य जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लोग शामिल थे. कला के क्षेत्र में साउथ फिल्मों के सुपर स्टार अजीत कुमार और फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. वहीं, गजल गायक पंकज उदास को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया.
श्रीजेश और अश्विन को मिला पद्म भूषण
खेल के क्षेत्र में क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को खेल के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. श्रीजेश वर्तमान में जूनियर भारतीय हॉकी टीम के कोच हैं. श्रीजेश ने दो ओलंपिक कांस्य पदक और तीन बार गोलकीपर ऑफ द ईयर का खिताब जीतकर इतिहास रचा था. अवॉर्ड मिलने के बाद उन्होंने कहा, 'मैं इस सम्मान को पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मुझे बहुत गर्व है. मैं यह उपलब्धि हासिल करने में मदद करने के लिए टीम के सभी साथियों को धन्यवाद करना चाहूंगा.
केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था. इनमें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 13 हस्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं. 19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है. 113 हस्तियों को पद्म श्री दिया जा रहा है. पद्म पुरस्कार विजेताओं में 23 महिलाएं भी शामिल हैं.
जानें किसे कौन सा अवॉर्ड मिला
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.