Advertisement

'इस मुश्किल घड़ी में हमें', पिता की मौत पर Oyo Rooms के फाउंडर रितेश अग्रवाल का इमोनशल पोस्ट

Oyo Rooms founder Ritesh Agarwal father dies: ओयो रूम के फाउंडर रितेश अग्रवाल के घर मातम छा गया है. उनके पिता की अचानक मौत की खबर सामने आई है.

'इस मुश्किल घड़ी में हमें', पिता की मौत पर Oyo Rooms के फाउंडर रितेश अग्रवाल का इमोनशल पोस्ट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ओयो रूम्स के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता की अचानक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि रितेश के पिता रमेश अग्रवाल की मौत गुरुग्राम में एक ऊंची बिल्डिंग से गिरने के कारण हुई है.बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे DLF में 20वीं मंजिल से गिरने के कारण रमेश अग्रवाल की मौत हुई है.

दो दिन पहले ही की थी बेटे की शादी

जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त रमेश अग्रवाल घर की बालकॉनी में थे. साथ ही बताया जा रहा है परिवार के सदस्य भी उस पल वहां मौजूद थे. मौके पर पहुंची पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि दो दिन पहले ही रितेश अग्रवाल की शादी हुई थी और अब उनके पिता की मौत की खबर आई है. जिस परिवार में अभी तक खुशी का माहौल था वहीं मातम पसर गया है. 

रितेश ने लिखा भावुक पोस्ट

रितेश ने भी पिता की मृत्यु की दुखद के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा, 'मैं बड़े दुख के साथ बता रहा हूं कि हमारे परिवार की ताकत मेरे पिता श्री रमेश अग्रवाल का 10 मार्च को निधन हो गया. उन्होंने मुझे जीवन में हर बार प्रेरित किया.उनके निधन से पूरा परिवार दुखी है. मेरे पिता की गर्मजोशी ने मुश्किल से मुश्किल घड़ी में हमें आगे बढ़ते रहना सिखाया है. उनकी कही हर बात हमारे दिल में बसी है. मेरी आप सभी से गुजारिश है कि मुश्किल की इस घड़ी में हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement