Advertisement

PFI Row: कर्नाटक पुलिस का एक्शन, हिरासत में PFI-SDPI के 80 कार्यकर्ता, क्या है वजह?

कर्नाटक में PFI और SDPI के कार्यकर्ता पुलिस की रडार में हैं. पुलिस उनकी गतिविधियों पर बारीक नजर रख रही है.

PFI Row: कर्नाटक पुलिस का एक्शन, हिरासत में PFI-SDPI के 80 कार्यकर्ता, क्या है वजह?

PFI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कर्नाटक पुलिस (Karnataka Police) इन दिनों PFI और SDPI के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक्शन मोड में है. मंगलवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आठ घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान 80 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोग पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के पदाधिकारी और सदस्य हैं. पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि सभी कार्यकर्ता समाज में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे थे.  

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) आलोक कुमार ने कहा कि NIA और कर्नाटक पुलिस ने पिछले सप्ताह कर्नाटक में छापेमारी की थी. उस समय एनआईए ने 7 जबकि राज्य की पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया था. आलोक कुमार ने कहा, 'हमें अलग-अलग एजेंसियों से सूचना मिली थी जिसके आधार पर हमने तड़के 3 बजे अभियान शुरू किया, जो दोपहर करीब 11 बजे तक चला.'

Exclusive: देश में शरीयत कानून लागू करने की साजिश रच रहा है PFI

80 से ज्यादा लोग पुलिस हिरासत में

पुलिस के मुताबिक 80 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें तालुक के कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करके ऐहतियाती हिरासत में भेजने का अनुरोध किया जाएगा. आलोक कुमार ने कहा, 'दो जमानत लेने के बाद ही उन्हें रिहा किया जाएगा. इनमें से एक जमानत किसी सरकारी कर्मचारी को जबकि दूसरी जमानत परिवार के सदस्य को लेनी होगी.'

क्या दशहरे पर RSS के खिलाफ बड़ी साजिश की तैयारी में था PFI?

पहले भी सांप्रदायिक गतिविधियों में शामिल थे कार्यकर्ता 

पुलिस का कहना है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, वे पहले और अब भी सांप्रदायिक हिंसा, अव्यवस्था या समाज में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे थे. गिरफ्तार किए गए अधिकतर लोग कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पीएफआई के सदस्य हैं, और कुछ PFI के राजनीतिक मोर्चे SDPI से हैं. उनमें से 80 से अधिक को हिरासत में ले लिया गया है, 20 अभी भी विचाराधीन हैं, हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं, जिसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा.

भारत को 2047 तक 'इस्लामिक राष्ट्र' बनाने का सपना देखने वाले PFI के बारे में सबकुछ

किन जगहों पर एक्शन मोड में थी PFI?

पुलिस का यह अभियान बेंगलुरु ग्रामीण, मैसूर, शिवमोगा, तुमकुरु, कोलार, रायचूर, गडग, मंगलुरु, बेलगावी, विजयपुरा, बागलकोट, मांड्या, रामनगर, उडुपी, चामराजनगर, कलबुर्गी, हुबली और धारवाड़ समेत कई जगहों पर चलाया गया.

पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेज और सबूत जब्त किए हैं और आरोपियों से असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के बारे में पूछताछ की जा रही रही है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कुछ सूचनाओं के आधार पर अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस यह एक्शन ले रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement