भारत
BSF Press Brief: मंगलवार यानी 27 मई को वायूसेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में और अधिक जानकारी दी है. वहीं दो बीएसएफ पोस्ट के नाम शहीदों के नाम पर रखने के प्रस्ताव भी दिए हैं.
BSF Press Brief: भारत वायूसेना द्वारा जब से पाकिस्तान के ऊपर ऑपरेशन सिंदूर किया गया तब लगातार इस मिशन के बारे में जानकारी दी जा रही है. आज यानी मंगलवार को फिर से बीएसएफ की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी और भी जानकारी शेयर की गई है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बीएसएफ की तरफ से कहा गया कि हम अपनी दो पोस्ट का नाम अमर शहीद जवानों के नाम पर रखना चाहते है जिसके लिए प्रस्ताव भेज रहे हैं.
शहीदों के नाम पर दो पोस्ट के नाम
जम्मू फ्रंटियर के बीएसएफ आईजी शशांक आनंद ने कहा, हमारे पुरुष और महिला कर्मी सीमा की बाड़ के पार भी चौकियों पर तैनात थे. पाकिस्तान के साथ गोलीबारी में हमने बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, कांस्टेबल दीपक कुमार और भारतीय सेना के नायक सुनील कुमार को खो दिया. हम अपनी दो पोस्ट का नाम अपने खोए हुए कर्मियों के नाम पर रखने का प्रस्ताव भेज रहे हैं और एक पोस्ट का नाम 'सिंदूर' रखने का प्रस्ताव भेज रहे हैं.
#WATCH | Jammu | On confidence-building measures in border villages, BSF IG Jammu Shashank Anand says, "Border domination by us is being done continuously. We are encouraging the farmers living in border villages to reap their crop. Our farmers conduct their agricultural activity… pic.twitter.com/PmdSY9TzYv
— ANI (@ANI) May 27, 2025
ये भी पढें-Covid 19 Cases: देशभर में कोरोना के 1000 से ज्यादा एक्टिव केस, डॉक्टर से जानिए कैसे रहें सुरक्षित
लगातार सीमा पर रखी जा रही नजर
बीएसएफ आईजी जम्मू शशांक आनंद ने कहा, "हमें आतंकवादियों के अपने लॉन्चपैड्स और शिविरों में लौटने और एलओसी और आईबी पर संभावित घुसपैठ के बारे में कई इनपुट मिल रहे हैं. सुरक्षा बलों को सतर्क रहना होगा." उन्होंने आगे कहा कि "हम सीमा पर लगातार निगरानी कर रहे हैं. हम सीमावर्ती गांवों में रहने वाले किसानों को अपनी फसल काटने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. सीमा सुरक्षा बल के जवान सीमावर्ती गांवों का दौरा कर रहे हैं और बैठकें, चिकित्सा शिविर और नागरिक कार्रवाई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं."
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.