भारत
इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच जब भारतीय छात्रों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षित घर वापसी हुई, तो उनकी आंखों में राहत और दिल में देश के प्रति भावना साफ झलक रही थी. जैसे ही ऑपरेशन सिंधु के तहत दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका विमान उतरा, यात्रियों ने भावुक होकर "भारत माता की जय" और "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाए
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे सैन्य तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 'ऑपरेशन सिंधु' लॉन्च किया है. इस अभियान के तहत अब तक 656 भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्वक ईरान से निकालकर नई दिल्ली लाया जा चुका है.
भारत सरकार ने तीन अलग-अलग फ्लाइट्स के माध्यम से पहले बैच में 110 नागरिक, जिनमें से 90 छात्र कश्मीर से थे. दूसरे बैच में 290 नागरिक और तीसरे बैच में 256 नागरिकों को सुरक्षित रूप से भारत लाया. दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही सभी यात्रियों ने “भारत माता की जय” और “हिंदुस्तान ज़िंदाबाद” के नारे लगाए, जिससे एयरपोर्ट पर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा.
तजकिया फातिमा (नोएडा निवासी) ने कहा कि " मैं प्रधानमंत्री मोदी की बहुत आभारी हूं. अपने देश लौटकर बेहद सुकून मिला है. हमें नहीं पता था कि कैसे निकलेंगे, लेकिन सरकार ने सबकुछ आसान कर दिया."
#WATCH | Delhi | An Indian national evacuated from Iran as part of Operation Sindhu, Fatima says, "I am very grateful to PM Modi. Now I feel at peace after coming back to my country... Being back in your homeland is a matter of great joy." pic.twitter.com/xB80yhBpyb
— ANI (@ANI) June 21, 2025
अलमास रिज़वी ने कहा कि "हमें आरामदायक होटल में ठहराया गया, खाना समय पर मिला और पूरा ख्याल रखा गया. ऐसा कभी नहीं लगा कि हम युद्ध क्षेत्र में हैं."
एलिया बतूल ने कहा कि "मुझे शब्द नहीं मिल रहे अपनी भावनाएं व्यक्त करने को. वहां भी सुरक्षित थे, लेकिन यहां पहुंचकर चैन मिला है."
दानिया ने कहा कि "तेहरान की स्थिति डरावनी थी. हम बहुत डरे हुए थे. पीएम मोदी और दूतावास का तहे दिल से शुक्रिया."
#WATCH | Delhi | An Indian national evacuated from Iran as part of Operation Sindhu, Almas Rizvi, says, " We were given accommodation in a good hotel and given lunch, dinner, everything, on time... It feels good to be back in our country. The Indian embassy helped us a lot... The… pic.twitter.com/asZ9wUGhLE
— ANI (@ANI) June 21, 2025
सरकार और दूतावास की भूमिका की सराहना
मौलाना मोहम्मद सईद ने कहा, "हम आभारी हैं कि हम सुरक्षित और स्वस्थ लौटे. दूतावास और राजदूत ने हमारी देखभाल कर प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाया."
#WATCH | Delhi | An Indian national evacuated from Iran as part of Operation Sindhu, Daniya says, "I am delighted. We were terrified. The situation was very dire in Tehran. I thank the Indian embassy and Prime Minister Narendra Modi from the bottom of my heart because of which we… pic.twitter.com/uElJVFrPq8
— ANI (@ANI) June 21, 2025
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.