Advertisement

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना की बैठक में मातोश्री पहुंचे सिर्फ 12 विधायक, कैसे बचेगी उद्धव सरकार?

Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे ने 41 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. शिवसेना के और विधायक उनके संपर्क में हैं.

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना की बैठक में मातोश्री पहुंचे सिर्फ 12 विधायक, कैसे बचेगी उद्धव सरकार?

सीएम उद्धव ठाकरे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. एक के बाद एक कई विधायक बागी हो चुके हैं. एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने दो तिहाई से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा किया है. अब पार्टी के सांसदों के भी बागी होने की खबरें सामने आ रही हैं. सूत्रों के मुताबिक शिवसेना विधायकों के बाद अब शिवसेना के सांसदों का समर्थन भी एकनाथ शिंदे को मिल रहा है. उधर उद्धव ठाकरे ने ताजा घटनाक्रम को लेकर मातोश्री में बुलाई जिससे शिवसेना के सिर्फ 12 विधायक ही पहुंचे. ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी में और भी टूट संभव हो सकती है.

बागी विधायकों ने लिखी चिट्टी
बागी विधायक की एक चिट्ठी एकनाथ शिंदे ने जारी की है, जिसमें कई आरोप लगाए गए हैं. पत्र में यह कहा गया है कि आदित्य ठाकरे को आपने अयोध्या क्यों भेजा? बागी विधायक ने आगे कहा कि वर्षा बंगले पर सिर्फ कांग्रेस-एनसीपी का ही प्रवेश हो पाता था. हमारी परेशानियों को आपने कभी नहीं सुनी. हमें उद्धव के दफ्तर जाने का सौभाग्य नहीं मिला. हिन्दुत्व-राम मंदिर शिवसेना का मुद्दा था. हम उद्धव के सामने अपनी बातें नहीं रख पाते थे.

ये भी पढ़ेंः  उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, विधायकों के बाद अब 17 सांसद हुए बागी
 
दो और विधायक हो सकते हैं बागी
सूत्रों के मुताबिक दो और विधायक उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ सकते हैं. कुर्ला के विधायक मंगेश कुदालकर और दादर के विधायक सदा सरवानकर भी शिंदे कैंप में पहुंच सकते हैं. बताया जाता है कि मुंबई में भी शिंदे के समर्थक तीन शिवसेना विधायक मौजूद हैं. अगर दावे के मुताबिक ये विधायक शिंदे खेमे को ज्वाइन कर लेते हैं तो शिंदे के साथ शिवसेना के विधायकों की संख्या 36 तक पहुंच जाएगी जबकि अन्य 12 विधायक भी शिंदे के साथ बताए जाते हैं.

ये भी पढ़ेंः  क्या होता है फ्लोर टेस्ट, कब आती है इसकी नौबत? विधानसभा में कैसे साबित होता है बहुमत

बीजेपी कर सकती है सरकार बनाने का दावा
महाराष्ट्र में बीजेपी आज राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है. देवेद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी राज्यपाल को विधायकों की लिस्ट दे सकती है. साथ ही पार्टी अपने विधायकों के साथ बैठक भी कर सकती है. बीजेपी अपने 106 विधायकों और दूसरे निर्दलीय विधायकों का समर्थन एकजुट रखने की तैयारी में है.  

ये भी पढ़ेंः दलबदल कानून क्या है? विधायकों पर किन-किन स्थितियों में लगता है बैन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement