भारत
महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने एक लड़के की हत्या इसलिए करवा दी क्योंकि उसे वह शादी के लिए पसंद नहीं आया.
Pune Girl Murder Contract: महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने एक लड़के की हत्या इसलिए करवा दी क्योंकि उसे वह शादी के लिए पसंद नहीं आया. पुलिस जांच में पता चला कि लड़की ने 1.50 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की साचिश रच डाली. इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, दुल्हन अब भी फरार है.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मयूरी डांगड़े नाम की लड़की को सागर जयसिंह कदम पसंद नहीं. इसलिए उसने उसकी सुपारी देकर हत्या की साजिश रची. मृतक सागर जयसिंह कदम कर्जत तालुका के माही जलगांव का रहने वाला बताया जा रहा है. लड़का होटल में खाना बनाने का काम करता था.
यह भी पढ़ें - शादी या अखाड़ा? जयमाला के दौरान ऐसा क्या हुआ कि Viral Video देख लोगों ने पकड़ लिया माथा
आज तक डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, सूचना के मुताबिक, सागर जयसिंह 27 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे वह दौंड तालुका के खामगांव फाटा के पास एक होटल के पास था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और डंडों से बुरी तरह पीटा. इस हमले के बाद सागर ने यवत पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया. पुलिस जांच के दौरान मालूम हुआ कि हमले के पीछे मयूरी सुनील डांगड़े और संदीप दादा गावड़े का हाथ है. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी अहिल्यानगर के बताए जा रहे हैं. सहायक पुलिस निरीक्षक मेहेश माने इस मामले की आगे जांच कर रहे हैं. पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.