Advertisement

Odisha Train Accident: 'किसी का हाथ गायब था तो किसी का पैर, एक-दूसरे पर पड़े थे लोग', यात्री ने बताया आखों देखा मंजर

Coromandel Express Train Accident: एक चश्मदीद ने बताया कि सबसे पहले स्थानीय ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर मदद के लिए पहुंचे और घायल यात्रियों को निकलने में सहायता की.

Odisha Train Accident: 'किसी का हाथ गायब था तो किसी का पैर, एक-दूसरे पर पड़े थे लोग', यात्री ने बताया आखों देखा मंजर

Odisha Train Accident

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ. बहनागा स्टेशन पर कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आपस में टकरा गईं. इस हादसे में अब तक 70 लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 500 से ज्यादा यात्री घायल हैं. इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई और कई डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए. हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई. इस दुर्घटना वक्त ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने भयावह मंजर के बारे में बताया.

यात्री ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, 'हादसे के वक्त मैं सो रहा था. एक दम बम फटने जैसी आवाज सुनाई दी. आंख खुली तो देखा पूरी ट्रेन पलटी हुई है. 10-15 लोग मेरे ऊपर पड़े हुए हैं. मैं नीचे दबा हुआ था, मेरे हाथ-पांव पर चोट लगी है. उसके बाद किसी तरह मैं बाहर निकलकर आया. बाहर देखा तो कई लोग वहां मरे पड़े थे. किसी का हाथ कटा हुआ था, किसी पैर कटा हुआ था. ये बहुत भयानक मंजर था.'

ये भी पढ़ें- Odisha Train Accident: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, अपनों की जानकारी लेने के लिए यहां करें कॉल  

एक चश्मदीद ने बताया कि सबसे पहले स्थानीय ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर मदद के लिए पहुंचे और घायल यात्रियों को निकलने में सहायता की. यात्री रूपम बनर्जी ने बताया कि स्थानीय लोग तुरंत हमारी मदद करने के लिए आगे आए. न केवल लोगों को बाहर निकालने बल्कि हमारे सामान को निकालने में भी मदद की और हमें पानी उपलब्ध कराया. स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि मृतकों की संख्या 100 के करीब हो सकती है.

तीन ट्रेनों में हुआ टक्कर
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे. उन्होंने कहा, ‘पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए.’ अधिकारी ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई. उन्होंने बताया कि हादसा शाम को करीब 7 बजे हुआ.

ये भी पढ़ें- ओडिशा में मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, 50 यात्रियों की मौत, 350 से ज्यादा घायल

मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ‘ओडिशा में घटनास्थल के लिए निकल रहा हूं. मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना के लिए प्रार्थना करता हूं. भुवनेश्वर और कोलकाता से बचाव दल भेजे गए हैं. एनडीआरएफ, राज्य सरकार के दल और वायुसेना को भी बचाव कार्य में लगाया गया है.’ रेल मंत्री ने मृतकों के परिजन के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement