Advertisement

Odisha News: लव अफेयर में खूनी संघर्ष, 3 महिलाओं समेत 5 की हत्या, 2 लोगों को बनाया बंधक

Odisha News: ओडिशा के सुंदरगढ़ में लव अफेयर का खेल खूनी संघर्ष में बदल गया. अफेयर को लेकर उपजे विवाद में 5 लोगों की हत्या के साथ दो को बंधक बनाया गया है.

Latest News
Odisha News: लव अफेयर में खूनी संघर्ष, 3 महिलाओं समेत 5 की हत्या, 2 लोगों को बनाया बंधक

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

ओडिशा (Odisha) के सुंदरगढ़ में एक प्रेम संबंध ने 5 लोगों की जान ले ली है. दरअसल एक प्रेम संबंध में घुमंतू समुदाय और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस संघर्ष में 5 लोगों की जान चली गई है, जिसमें से 3 महिलाएं हैं. बताया जा रहा है कि दो लोगों को बंधक भी बनाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. 

प्रेम प्रसंग की वजह से दो समुदायों में झड़प 
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, घटना ओडिशा के सुंदरगढ़ की है. यहां महाराष्ट्र के घुमंतू समुदाय के अविनाश पवार नाम के शख्स का एक प्रेम प्रसंग स्थानीय महिला से चल रहा था. पवार की पहले से दो शादियां हैं और दोनों से ही उसके बच्चे हैं. इस प्रेम संबंध को लेकर स्थानीय समुदाय और घुमंतू समुदाय के बीच झड़प होने लगी थी. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने देर रात करीब एक बजे घुमंतू समुदाय के लोगों पर नींद में हमला कर दिया. इसके बाद हर ओर चीख-पुकार मच गई.


यह भी पढ़ें: राजस्थान के सीकर में बड़ा हादसा, दीवार से बस टकराने से 10 यात्रियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल  


इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अविनाश और एक अन्य महिला घायल हो गई है. बताया जा रहा है कि पवार की एक पत्नी और बच्चे को भी हमलावरों ने बंधक बना लिया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. सभी मृतकों के शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर रही है. स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों को जल्द पकड़ लेंगे.


यह भी पढ़ें: PM Modi ने धनतेरस के मौके पर किया अयोध्या का जिक्र, '500 साल बाद भगवान राम घर आएंगे'  


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement