भारत
उत्तर प्रदेश के नोएडा में कुछ लड़कों को हाथ में हथियार लेकर वीडियो बनाना महंगा पड़ गया. पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया और चालान काट दिया.
इंटरनेट के दौर में वीडियो वायरल होना बड़ी बात नहीं है. वीडियो वायरल होना ही बड़ी बात नहीं है बल्कि वीडियो को वायरल करने के लिए अजीबो-गरीबो तरीके अपनाना खतरनाक साबित हो जाता है. कुछ लोग फेमस होने के चक्कर में कभी क्रेन पर चढ़ जाते हैं तो कुछ ट्रेन पर. ऐसा ही एक वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा से सामने आया है.
वायरल वीडियो में कुछ लड़के हथियार लहराते हुए स्टंटबाजी करते दिख रहे हैं. एक लड़का चलती कार के बोनट पर बैठा है और उसके साथ दो लड़के बाइक चलाते हुए रील बना रहे हैं. लड़के एक तरफ ऐसी क्रिएट करके खुद को हीरो समझ रहे थे दूसरी तरफ पुलिस ने उन पर 26 हजार रुपये का चालान काट दिया.
यह भी पढ़ें - सिर्फ एक Popcorn पका कर महिला हुई वायरल, लोग पीट रहे अपना सिर, जानें क्या है वजह
पुलिस ने लिया संज्ञान
वीडियो के संज्ञान में आने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और कार का 26 हजार रुपये का चालान काट दिया. वीडियो में दिखने वाले बाइक सवार लड़के बिना हेलमेट के हैं और हाथ में हथियार लेकर चल रहे हैं. युवक हाथ में हथियार लेकर स्टंटबाजी करते दिख रहे हैं. नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर चालान किया गया. मामले के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस वीडियो में दिख रहे लड़कों की पहचान में जुटी है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.