भारत
अक्सर नोएडा और उसके आसपास रहने वाले लोगों को उस समय भारी समस्या का सामना करना पड़ता था, जब उनकी फ्लाइट दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से हो. उन्हें इसके लिए काफी पहले निकलना होता था. अब ये सफर सिर्फ 20 मिनट में पूरा हो जाएगा.
नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए सरकार एक बड़ी सौगात देने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) का उद्घाटन करेंगे. जिसके बाद नोएडा से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा की दूरी सिर्फ 20 मिनट की रह जाएगी. अक्सर नोएडा में रहने वाले लोगों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अपने घर आने में उन्हें घंटों लग जाते थे. बता दें इस रूट में बिल्कुल की परेशानी से भी छुटकारा मिल जाएगा.
इंडिया टूड़े की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये रूट पश्चिमी दिल्ली और एनसीआर के यात्रियों के लिए एक बेहद ही सुगम यात्रा प्रदान करेगा. इसके साथ ही शहर के व्यस्त रिंग रोड पर भीड़भाड़ भी कम होगा. एक बार काम पूरा हो जाने पर, ये परियोजनाएं आंतरिक सड़कों पर यातायात को कम करने में भी मदद करेंगी. इससे NH-48, NH-44, रिंग रोड और बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर पर दबाव कम होगा. बता दें UER-II की अनुमानित निर्माण लागत ₹3,300 करोड़ रुपया है.
मिली जानकारी क्ले अनुसार, यह समारोह रोहिणी में होगा. प्रधानमंत्री द्वारा दोनों परियोजनाओं का निरीक्षण करने की भी उम्मीद है. इसके बाद पीएम मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे के पैकेज तीन और चार तथा शहरी विस्तार सड़क-II के चार पैकेजों का उद्घाटन करेंगे. यह आईजीआई हवाई अड्डे के पास महिपालपुर को उत्तरी दिल्ली के अलीपुर से जोड़ते हुए इसे एनएच-44 से जोड़ेगा. एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'इन दोनों सड़कों से दिल्ली और एनसीआर के आसपास की भीड़भाड़ में काफी कमी आएगी.'
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से