Advertisement

Noida News: कार पार्किंग को लेकर भिड़े पड़ोसी, क्रिकेट बैट से तोड़ डाले शीशे

नोएडा में कार पार्किंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. पड़ोसियों ने गुस्से में क्रिकेट बैट से कार के कांच तक तोड़ दिए.

Latest News
Noida News: कार पार्किंग को लेकर भिड़े पड़ोसी, क्रिकेट बैट से तोड़ डाले शीशे
Add DNA as a Preferred Source

नोएडा में कार पार्किंग को लेकर दो पड़ोसियों के बीच खूब विवाद हुआ. विवाद इतना बड़ा गया कि सड़क पर जमकर हंगामा हुआ. देखते ही देखते बात इतनी बड़ गई की एक पड़ोसी ने क्रिकेट बैट से दूसरे पड़ोसी के कार के शीशे तोड़ दिए. इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
बता दें ये घटना नोएडा के सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 72 के बी ब्लाक की है. इस झगड़े का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हंगामे को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. वायरल वीडियो को देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्षों के बीच तकरार के बाद एक व्यक्ति ने क्रिकेट के बैट से गाड़ी के शीशे और अन्य हिस्सों को काफी नुकसान पहुंचाया.

 


ये भी पढ़ें-आज छात्र हिलाएंगे ममता बनर्जी की सरकार का 'तख्त', 6,000 पुलिसकर्मी तैनात, पढ़ें 5 पॉइंट्स


पुलिस ने दी जानकारी 
नोएडा के पुलिस उपायुक्त ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये पूरा विवाद पड़ोस में रहने वाले दो पक्षों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू करदी है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement